धनबाद: धनबाद जिले के गोबिंदपुर अंचल क्षेत्र में कर्माटांड़ कब्रिस्तान के समीप स्थित तालाब की घेराबंदी को लेकर ग्रामीण और राजनीतिक संगठनों ने विरोध जताया है। इस मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला सचिव मन्नू आलम ने अंचल अधिकारी धर्मेंद्र कुमार दुबे से मुलाकात की और स्पष्ट किया कि किसी भी हाल में तालाब की घेराबंदी नहीं हो सकती, यह कानून के खिलाफ है।
अंचल अधिकारी ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए जमीन मालिक को आदेश दिया है कि तालाब को घेरने का कोई प्रयास न किया जाए। मन्नू आलम ने कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ नियमसंगत कार्रवाई की जानी चाहिए।
इस दौरान प्रभारी अंचल निरीक्षक नेहा सिंह, हल्का कर्मचारी रविन्द्र टुडू, परमेश्वर चौधरी, अंचल आमीन मुकेश, कर्माटांड़ पंचायत समिति के आशिफ अंसारी और दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों और राजनीतिक प्रतिनिधियों का मानना है कि तालाब स्थानीय पानी के स्रोत और पारिस्थितिकी के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे सुरक्षित रखना आवश्यक है।






















