32.4 C
Jharkhand
Friday, June 5, 2026

उत्तराखंड में फिर से भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल…

उत्तरकाशी:उत्तराखंड में मानसून की बौछारें लगातार जारी है. जिसके चलते उत्तरकाशी से लेकर चमोली तक तबाही मचा चुकी है. अभी इस बारिश से राहत मिलती नहीं दिख रही है. मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश के मद्देनजर चेतावनी के तौर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ऐसे में बारिश के अलर्ट को देखते हुए चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, देहरादून और उत्तरकाशी जिले में 25 अगस्त यानि आज आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट:दरअसल, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 25 अगस्त यानि आज बारिश के आसार को देखते हुए चेतावनी के तौर पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग समेत टिहरी जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश की आशंका जताई है. इसके अलावा कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश भी हो सकती है.

 

इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद:वहीं, मौसम विभाग के बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर चमोली, नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून और उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने आज सभी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है. जिसके आदेश भी जारी किए गए हैं.

 

आपदा की मार झेल रहा चमोली:गौर हो कि बीती 23 अगस्त को रात करीब 12 बजकर 48 मिनट पर चमोली जिले के थराली में टुनरी गदेरा (सिफाई) में अचानक पानी बढ़ने और मलबा आने से तबाही मची थी. जिससे सगवाड़ा, चेपड़ो और कोटदीप बाजार में भारी नुकसान हुआ. कई घर, दुकानें, गौशालाएं और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.

 

इतना ही नहीं मलबे की चपेट में आने 20 साल की युवती की दबकर मौत हो गई. जबकि, चेपड़ो के 78 साल के बुजुर्ग लापता हो गए. इसके अलावा 9 लोग घायल हो गए. जिसमें से 6 लोगों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया है. जबकि, 1 घायल को उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया है. वहीं, दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दिए गई है.

वहीं, करीब 42 लोगों को राहत शिविर में ठहराया गया है. जिसमें 17 लोगों को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कुलसारी और 26 लोगों को प्राथमिक विद्यालय चेपड़ो में ठहराया गया है. आज खुद सीएम पुष्कर धामी थराली पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण किया. साथ ही प्रभावितों से मुलाकात कर उनका हाल जाना.

 

उधर, उत्तरकाशी के धराली में भी रेस्क्यू अभियान चलाकर मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है. इसके साथ ही सोनगाड़ और डबरानी में वॉश आउट गंगोत्री हाईवे को दुरुस्त कर लिया गया है. जिसके चलते मशीनें हर्षिल तक पहुंच गई है. जहां तेजी से हाईवे को खोलने का काम किया जा रहा है. वहीं, उत्तरकाशी के ही स्यानाचट्टी में यमुना नदी में बनी झील

spot_img
Video thumbnail
7 जून कोDCA कर रहा है मार्गदर्शन का आयोजन,देश भर के नामी शिक्षाविद होंगे शामिल...
04:32
Video thumbnail
अंजना ओम कश्यप/yutube शिक्षक विवाद और खान सर- रौशन सर मामले में धनबाद के कोचिंग संचालकों ने कह दी
07:20
Video thumbnail
विश्व पर्यावरण दिवस Spl:ग्लोबल वार्मिंग और प्रदुषण से मुक्ति के लिए हर नागरिक प्रत्येक वर्ष कम से कम
04:08
Video thumbnail
आज़ादी के 79 साल बीतने के बावजूद "पक्की सड़क के इंतजार में गिरिडीह का चकमंजो गांव, जर्जर रास्ते पर
01:45
Video thumbnail
म्यूटेशन में धांधली से नाराज़ युवक चढ़ गया टावर पर,रखिए ऐसी शर्त की सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग...
02:24
Video thumbnail
निरसा: नियोजन पुनर्वास और सुरक्षा की मांग को लेकर ग्रामीणों का OCP प्रबन्धन के खिलाफ आंदोलन शुरू...
02:03
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!