बाघमारा: बाघमारा के कतरास मे नगर निगम के कर्मचारीयो द्वारा वेतन कटौती के खिलाफ हड़ताल पर बैठे गए है.कर्मचारी अपने मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है.
नगर निगम के कर्मचारियों का कहना है की नये एच.आर के आने से ही कर्मचारियों का वेतन मे कटौती हुई है.मूल्य वेतन से दो – तीन हजार की कटौती की गई है जो सरासर गलत है.
कतरास नगर निगम के के प्रबंधक से वार्ता करने का प्रयास किया है. लेकिन बात नहीं बनने से सभी कर्मचारी हड़ताल मे चले गए है.जिससे क्षेत्र का विकास गति रुक सकती है.






















