24.4 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

Koderma Accident: कोडरमा घाटी में मछली लदा ट्रक खाई में पलटा, चालक-उपचालक ने कूदकर बचाई जान

Koderma Accident: कोडरमा थाना क्षेत्र के रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी में सोमवार सुबह एक मछली लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसा बंदरचुआं माइंस के समीप हुआ।

दुर्घटना के समय ट्रक में चालक शंकर कुमार और उपचालक सवार थे। ट्रक के अनियंत्रित होने के बाद दोनों ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। हादसे में दोनों को हल्की चोटें आईं, जिनका स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया।

आंध्र प्रदेश से मछली लेकर बिहार जा रहा था ट्रक

चालक शंकर कुमार के अनुसार, ट्रक में आंध्र प्रदेश से मछली लोड की गई थी और इसे बिहार के खगड़िया जिले ले जाया जा रहा था।

बंदरचुआं के समीप ढलान वाले मार्ग पर बारिश के कारण ट्रक असंतुलित हो गया। चालक ने ट्रक को नियंत्रित करने के लिए ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन ब्रेक काम नहीं करने के कारण स्थिति बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें: Jamshedpur Crime: बर्मामाइंस में युवक पर चापड़-चाकू से हमला, गंभीर हालत में MGM अस्पताल रेफर

चालक और उपचालक ने कूदकर बचाई जान

ट्रक के अनियंत्रित होने के बाद चालक और उपचालक ने समय रहते वाहन से छलांग लगा दी। दोनों के कूदने के कुछ ही देर बाद ट्रक सड़क किनारे स्थित खाई में जा गिरा।

हादसे में ट्रक को नुकसान पहुंचा है, जबकि चालक और उपचालक को मामूली चोटें आई हैं।

मौके पर पहुंची कोडरमा पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली। पुलिस की मौजूदगी में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को खाई से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बारिश और ढलान वाले मार्ग के कारण ट्रक के असंतुलित होने की बात सामने आई है। पुलिस हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटा रही है।

spot_img
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular