31.6 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1910 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र….

रांची: रांची के मोराबादी मैदान में आज आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीजीएल परीक्षा में चयनित 1910 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। ये नियुक्तियां झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CGL-2023) के तहत की गई हैं।

इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न विभागों के कुल 1910 पदों पर नियुक्ति की गई है। इनमें
847 सहायक प्रशाखा पदाधिकारी,
191 प्रखंड कल्याण पदाधिकारी,
249 प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी,
170 श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी,
178 अंचल निरीक्षक (कानूनगो),
288 कनीय सचिवालय सहायक,
और 4 प्लानिंग असिस्टेंट शामिल हैं।

सीजीएल परीक्षा का आयोजन 21 और 22 सितंबर 2023 को किया गया था। परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जहां परिणाम पर अंतरिम रोक लगा दी गई थी। बाद में 3 दिसंबर 2025 को हाईकोर्ट द्वारा रोक हटाए जाने के बाद JSSC ने परीक्षा परिणाम जारी किया, जिसके बाद आज नियुक्ति पत्र वितरण का रास्ता साफ हुआ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा,
“आप लोगों ने अपनी बात रखने के लिए कोर्ट-कचहरी का रास्ता अपनाया। सरकार ने आपकी बातों को गंभीरता से सुना और न्याय किया, लेकिन भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होनी चाहिए।”

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार झारखंड को उसका बकाया नहीं देती, जबकि विपक्ष जनता को भड़काने का काम करता है। उन्होंने कहा कि झारखंड उन राज्यों में शामिल है जहां छात्रों और युवाओं की बातों को प्राथमिकता दी जाती है।

मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा,
“यह नियुक्ति पत्र झारखंड के युवाओं के लिए नए साल का तोहफा है। झारखंड एक युवा राज्य है और इसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी आप सभी नव-नियुक्त कर्मियों के कंधों पर है।”
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।

spot_img
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular