31.4 C
Jharkhand
Saturday, June 27, 2026

थाना परिसर में शिव मंदिर छत ढलाई का शुभारंभ, स्थानीय लोग और विश्व हिंदू परिषद के सदस्य रहे शामिल…

धनबाद: धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना परिसर में निर्माणाधीन शिव मंदिर के कार्य में आज एक और महत्वपूर्ण चरण पूरा हुआ। मंदिर के छत ढलाई कार्य का शुभारंभ भक्तिमय माहौल में किया गया, जिसमें कई जनप्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीण तथा विश्व हिंदू परिषद के सदस्य शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर श्रमदान किया और मंदिर निर्माण को गति देने में अपना योगदान दिया।

श्रमदान में शामिल लोगों ने कहा कि शिव मंदिर निर्माण से न सिर्फ सनातन धर्म की जागृति होगी, बल्कि क्षेत्र में आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी बढ़ेगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि मंदिर बनने के बाद भक्तों को पूजा-अर्चना के लिए एक सुलभ और पवित्र स्थान उपलब्ध होगा, जिससे समाज में धार्मिक जागरुकता और मानसिक शांति भी बढ़ेगी।

मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने जानकारी दी कि मंदिर में स्थापित की जाने वाली शिवलिंग को काशी विश्वनाथ (वाराणसी) से मंगाने की योजना है, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष धार्मिक अनुभूति प्राप्त हो सके।

स्थानीय लोगों के सहयोग और श्रमदान से यह धार्मिक स्थल तेजी से आकार ले रहा है तथा पूरा क्षेत्र भक्ति और उत्साह से भरा नजर आया।

 

spot_img
Video thumbnail
27 June 2026
03:23
Video thumbnail
पद से हटाए जाने पर PMCH के पूर्व प्राचार्य डॉ NP सिंह ने जताई घोर आपत्ति,कहा यह अपमानजनक..!
03:20
Video thumbnail
सांसद ढुल्लू महतो VsMLA अरूप चटर्जी !फ्लाईओवर विवाद में बढ़ गयी तल्खी..!
00:54
Video thumbnail
निरसा में मुहर्रम पर उमड़ा जन सैलाब,लगे या हसन या हुसैन के नारे..!
02:39
Video thumbnail
चलती फिरती लाइब्रेरी पहुंची धनबाद,यहां मोबाईल से दूर हो किताबों की दुनिया मे आपका स्वागत है
03:31
Video thumbnail
मुख्यमंत्री सारथी योजना बरवाअड्डा से प्रशिक्षित महिलाओं ने स्कूली बच्चों को खुद का बनाया ड्रेस का
04:46
Video thumbnail
एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण में सांसद ढुलू महतो की कोई भूमिका नही, मेन कॉन्ट्रेक्टर आये सामने वरना नही
01:58
Video thumbnail
जब एक दलित DSP को घोड़ी चढ़ने से रोक दिया जाता है तो सोचिए देश मे जातिवाद किस कदर हावी है:डॉ ओम सुधा
06:31
Video thumbnail
बोकारो को मिली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी,ओलंपियन और स्टार तीरंदाज दिखाएंगे दम..!
03:45
Video thumbnail
मुहर्रम में मातम: गोविंदपुर में दो बाइक आपस मे टकराई और फिर हो गयी बहुत बड़ी अनहोनी,बुझ गया चिराग...
03:02

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular