33.5 C
Jharkhand
Saturday, June 27, 2026

हाई वोल्टेज टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने सुरक्षित उतारा…

धनबाद:धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलहर पंचायत के नोहाट गांव के बगल सटे खरियोटांड़ गांव में रविवार शाम एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। 32 वर्षीय अशोक मरांडी अपनी पत्नी से कहासुनी के बाद क्रोधित होकर घर के बगल स्थित हाई वोल्टेज लाइन के टावर पर चढ़ गया।

सूचना मिलते ही टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने साउंड स्पीकर के माध्यम से युवक को समझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद देर शाम उसे सुरक्षित उतारने में सफल रही। युवक को समझा-बुझा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टुंडी पुलिस ने पहले डीवीसी से लाइन बंद करवाई, साथ ही एंबुलेंस की व्यवस्था भी स्थल पर की गई थी। घटना के दौरान टुंडी अंचलाधिकारी सुरेश वर्णवाल भी दूरभाष से जानकारी लेते रहे और मौके पर आ रहे थे।

पुलिस की सावधानी और सूझ-बूझ के कारण यह हाई वोल्टेज ड्रामा सुरक्षित तरीके से खत्म हुआ और कोई हताहत नहीं हुआ।

 

spot_img
Video thumbnail
27 June 2026
03:23
Video thumbnail
पद से हटाए जाने पर PMCH के पूर्व प्राचार्य डॉ NP सिंह ने जताई घोर आपत्ति,कहा यह अपमानजनक..!
03:20
Video thumbnail
सांसद ढुल्लू महतो VsMLA अरूप चटर्जी !फ्लाईओवर विवाद में बढ़ गयी तल्खी..!
00:54
Video thumbnail
निरसा में मुहर्रम पर उमड़ा जन सैलाब,लगे या हसन या हुसैन के नारे..!
02:39
Video thumbnail
चलती फिरती लाइब्रेरी पहुंची धनबाद,यहां मोबाईल से दूर हो किताबों की दुनिया मे आपका स्वागत है
03:31
Video thumbnail
मुख्यमंत्री सारथी योजना बरवाअड्डा से प्रशिक्षित महिलाओं ने स्कूली बच्चों को खुद का बनाया ड्रेस का
04:46
Video thumbnail
एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण में सांसद ढुलू महतो की कोई भूमिका नही, मेन कॉन्ट्रेक्टर आये सामने वरना नही
01:58
Video thumbnail
जब एक दलित DSP को घोड़ी चढ़ने से रोक दिया जाता है तो सोचिए देश मे जातिवाद किस कदर हावी है:डॉ ओम सुधा
06:31
Video thumbnail
बोकारो को मिली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी,ओलंपियन और स्टार तीरंदाज दिखाएंगे दम..!
03:45
Video thumbnail
मुहर्रम में मातम: गोविंदपुर में दो बाइक आपस मे टकराई और फिर हो गयी बहुत बड़ी अनहोनी,बुझ गया चिराग...
03:02

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular