महाराष्ट्: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार का विमान दुर्घटना में दुर्भाग्यपूर्ण रूप से निधन हो गया है।
इस हादसे को आज 28 जनवरी 2026 को सुबह बारामती (पुणे, महाराष्ट्र) में विमान की लैंडिंग के दौरान हुए क्रैश के रूप में दर्ज किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, अजित पवार मुंबई से एक चार्टर्ड प्लेन के जरिए अपने गढ़ बारामती के लिए रवाना हुए थे। वे वहां महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के मद्देनजर आयोजित चार बड़ी जनसभाओं को संबोधित करने जा रहे थे। सुबह करीब 8:45 बजे जब उनका विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था, तभी रनवे पर संतुलन बिगड़ने से विमान फिसल गया और क्रैश हो गया।






















