39.1 C
Jharkhand
Monday, June 15, 2026

18 मार्च को महापौर व वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण…

धनबाद: नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 में धनबाद नगर निगम के महापौर एवं वार्ड पार्षद तथा चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष व वार्ड पार्षद आगामी 18 मार्च 2026 को शपथ ग्रहण करेंगे।

इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों के साथ 18 मार्च 2026 को 10:00 बजे पूर्वाह्न में समाहरणालय के प्रथम तल पर स्थित सभाकक्ष तथा चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष व वार्ड पार्षद के लिए समाहरणालय के तृतीय तल पर स्थित कमरा नंबर 314 में बैठक आयोजित की जाएगी। तत्पश्चात उन्हें शपथ दिलाई जाएगी।

धनबाद नगर निगम के उप महापौर व चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष के लिए 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे से 1:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रुटनी की जाएगी। वहीं दोपहर 1:00 बजे से 1:30 तक विधि मान्य अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी। दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक नाम वापस लेने का समय निर्धारित है। तत्पश्चात 1:45 बजे से 2:15 बजे तक मत पत्र की तैयारी की जाएगी। वहीं दोपहर 2:15 बजे से 3:00 बजे तक धनबाद नगर निगम के उप महापौर व चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष के लिए मतदान किया जाएगा।

दोपहर 3:00 बजे से 3:15 बजे तक मतगणना की जाएगी। वहीं 3:15 बजे से 3:30 बजे तक निर्वाचन परिणाम की घोषणा एवं निर्वाचन प्रमाण पत्र 42 में तामिला के लिए समय निर्धारित है। तत्पश्चात दोपहर 3:30 बजे से 4:00 बजे तक धनबाद नगर निगम के उप महापौर एवं चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष को शपथ ग्रहण कराई जाएगी।

 

spot_img
Video thumbnail
ATM में गोंद चिपका कर कार्ड फंसाया फिर बैंक अधिकारी बन कर ली 55 हजार गायब,अजब फ्रॉड की गजब कहानी...
01:37
Video thumbnail
अपणो घर मे अक्षत अग्रवाल का 5 सिंगल BHK फ्लैट,वहीं घटी युवती संग दु'ष्क'र्म के प्रयास की घटना
00:52
Video thumbnail
धनबाद के इस बड़े हाउसिंग सोसायटी में आदिवासी यु'वती के साथ पा'प...!
00:34
Video thumbnail
अपणो घर सोसायटी के एक घर से बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए क्यों भागी अ'र्धनग्'न अवस्था मे यु'वती,पिटाई कि..
03:17
Video thumbnail
रामगढ़ में अवैध खनन के दौरान हुई 4 लोगों के मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिले बाबूलाल मरांडी...
03:29
Video thumbnail
पत्नी की ह'त्या के आरोप में पति हुआ गिरफ्तार,पति की दूसरी महिला से था अवैध सम्बंध ...
02:26
Video thumbnail
बेतला नेशनल पार्क में परिवार के बच्चों संग मस्ती करते नजर आएं विधायक मथुरा महतो,खूब हो रहे हैं वायरल
00:25
Video thumbnail
साइबर अपराधियों को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,अन्य आरोपियों की
02:57
Video thumbnail
11scopes की दो महिला पत्रकारों ने भी धनबाद सदर अस्पताल में आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प में किया रक्तदान
03:07
Video thumbnail
विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर भी लोगों में ब्लड डोनेशन के प्रति उदासीनता परेशान कर सकती है,धनबाद
07:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!