धनबाद: धनबाद के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है. दर्जन भर अधिकारियों को बदल दिया गया है. पिछले कई दिनों से इसके कयास लगाए जा रहे थे. पुलिस अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा हो रही थी. सूत्रों के अनुसार एक दर्जन पुलिस इंस्पेक्टरो को बदलकर उन्हें नई जगह दी गई है. सभी को तत्काल प्रभाव से योगदान का निर्देश भी जारी कर दिया गया है.
जो जानकारी निकल कर आ रही है, उसके अनुसार बैंक मोड़ थाना प्रभारी को कतरास भेजा गया है. कतरास के प्रभारी बैंक मोड़ चले आएंगे, तोपचांची थाना प्रभारी को निरसा भेजा गया है. निरसा प्रभारी जोड़ा पोखर के सर्किल इंस्पेक्टर होंगे। जोड़ा पोखर सर्किल इंस्पेक्टर चिरकुंडा के प्रभारी बनाये गए हैं.
चिरकुंडा थाना प्रभारी साइबर पुलिस थाने भेजे गए है. ट्रैफिक थाना प्रभारी को तोपचांची कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है. सिंदरी थाना प्रभारी भी बदल दिए गए है. इसके अलावे भी कई पुलिस अधिकारियो को बदला गया है.






















