24.6 C
Jharkhand
Thursday, August 6, 2026

धनबाद रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: स्लीपर ढहने से सेल्फी ले रहे छात्र की मौत, ममेरा भाई घायल…

धनबाद:धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 7 के पास बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय छात्र जीत कुमार पासवान की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह और उसका ममेरा भाई साहिल कुमार पासवान (15) स्लीपर के ढेर के पास सेल्फी ले रहे थे। अचानक लोहे के स्लीपर का ढेर भरभराकर गिर पड़ा, जिससे जीत की मौके पर ही मौत हो गई और साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया।

सेल्फी बना मौत का कारण

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चे दुर्गा पूजा घूमने धनबाद आए थे। रात करीब 9:30 बजे, स्टेशन के पास लोहे के स्लीपर के ढेर के पास खड़े होकर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

➡️घटना स्थल: प्लेटफॉर्म नंबर 7 के दक्षिणी छोर के समीप, पुराना बाजार धनबाद रेलवे स्टेशन
तुरंत मदद: मौके पर पहुंचे आरपीएफ जवानों ने दोनों बच्चों को पाटलिपुत्र अस्पताल, धनबाद पहुंचाया।
स्थिति:

  • जीत कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
  • साहिल के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

नौवीं कक्षा का छात्र था जीत

मृतक जीत कुमार पासवान, सुदामडीह आईएसएल स्कूल में नौवीं का छात्र था। उसके पिता जोखन पासवान, बीसीसीएल के कर्मचारी हैं, जिनका हाल ही में सुदामडीह एएसपी कोलियरी में तबादला हुआ था। जीत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी तीन बहनें हैं।

अंतिम संस्कार और मातम का माहौल

  • जीत का शव गुरुवार को मोहलबनी घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
  • शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मां और बहनों की हालत रो-रोकर खराब हो गई।
  • आसपास के लोग परिवार को ढांढस बंधाने में लगे रहे।

spot_img
Video thumbnail
गड्ढों में तब्दील सड़क, जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ी मुश्किलें हाल ए बलियापुर भुईफोड़ मार्ग...
03:22
Video thumbnail
IPS प्रभात कुमार के नेतृत्व में धनबाद पुलिस कर रही है बेहतर काम,IG ने की सराहना...
02:50
Video thumbnail
JPSC-JSSC मामले में इरफान अंसारी बोले- झारखंड को गुजरात-बिहार से न जोड़ें...
00:59
Video thumbnail
"ॐ गड्ढा विस्ताराय नमः!" जर्जर सड़क पर जीप सदस्य पति आशीष महतो का अनोखा विरोध..#Dhanbad #Jharkhand
02:42
Video thumbnail
भूधंसान के बाद अब तक नही मिली विस्थापितों को सहयोग,बारिश में खुले में गुजारी रात देखिए ग्राउंड जीरो.
06:36
Video thumbnail
SSLNT के निकट AK 47 की तस्वीर के साथ पोस्टर में लगाया,ABVP ने पोस्टर फाड़ा,धनबाद थाने में की शिकायत
03:15
Video thumbnail
मानसून सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक के बाद JPSC-JSSC मेधा घोटाला पर CM हेमंत ने तोड़ी चुप्पी...
03:35
Video thumbnail
सर्वदलीय बैठक में छात्र आंदोलन,नियुक्ति घोटाले और सूखे पर विशेष चर्चा की मांग उठी:जयराम महतो
00:46
Video thumbnail
तेज बारिश से कुमारदुभी में टूटा निर्माणाधीन पुलिया का डायवर्सन,हजारों लोग प्रभावित....
02:59
Video thumbnail
कैमूर:मां मुंडेश्वरी धाम में शुरू हुई हैलीकॉप्टर सेवा...
04:04

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular