27.2 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

तेजस्वी यादव पर बरसे मंगल पांडे: “स्वास्थ्य विभाग के विकास में आपने डाली बाधा”

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने तेजस्वी यादव को दी खुली बहस की चुनौती, कहा— “जहां कहेंगे, वहीं पहुंचकर जवाब दूंगा हर सवाल का”

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने तेजस्वी यादव पर स्वास्थ्य विभाग के कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने डेढ़ साल के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं को आगे नहीं बढ़ाया। कोरोना पर भी पांडे बोले— सरकार सतर्क है, हालात पर पूरी नजर रखी जा रही है।

तेजस्वी यादव को खुली चुनौती – कहीं भी बहस को तैयार हूं: मंगल पांडे

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी ने अपने कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को जानबूझकर बाधित किया।

उन्होंने कहा कि मैं तेजस्वी यादव को बार-बार कह रहा हूं कि आप किसी भी जगह आ जाइए। मैं वहां पहुंचकर एक-एक सवाल का जवाब दूंगा। आपने जिन योजनाओं को आगे बढ़ाया जा सकता था, उन्हें रोक दिया और स्वास्थ्य विभाग की प्रगति में बाधा डाली।

तेजस्वी की नीतियों से स्वास्थ्य सेवाओं की रफ्तार रुकी

मंगल पांडे ने यह भी आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव ने विभाग के कार्यों को डिटेल कर दिया था, जिससे कई जरूरी योजनाएं ठप हो गईं। यदि वे योजनाएं आगे बढ़तीं, तो स्वास्थ्य विभाग आम जनता की सेवा में और प्रभावशाली रूप से कार्य कर सकता था।

उन्होंने कहा कि जिन कामों को मैं अपने कार्यकाल में शुरू कर चुका था, उन पर आपने आगे कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि उन्हें रोकने का काम किया।

यह भी पढ़े : धनबाद जैप-3 में पारण परेड का आयोजन, 82 आरक्षियों ने किया दीक्षित होकर देश सेवा का संकल्प

कोरोना पर बयान: सरकार सतर्क, स्थिति पर नजर

कोरोना वायरस के नए मामलों को लेकर भी स्वास्थ्य मंत्री ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और चिकित्सकों के निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि संक्रमण की जांच लगातार जारी है और जिस तरह की सूचनाएं सामने आ रही हैं, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular