25.4 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली पहुंचे…

images 13रांची(RANCHI) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। वे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत को गंभीर बताया गया है, हालांकि डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जो विधानसभा के मानसून सत्र में भाग ले रहे थे, खबर मिलते ही दिल्ली रवाना हो गए। वे पहले जगन्नाथपुर में वन महोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल होने वाले थे, लेकिन कार्यक्रम शुरू होते ही वापस लौट गए।

जून से चल रहा इलाज

शिबू सोरेन को 19 जून को रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली लाया गया था। तभी अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था, लेकिन डॉक्टरों ने स्थिति नियंत्रित कर ली है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 31 जुलाई को मानसून सत्र के दौरान कहा था कि पिता की स्थिति “फिलहाल स्थिर है” और धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

राज्य में प्रार्थनाओं का दौर

शिबू सोरेन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पूरे झारखंड में पूजा-अर्चना और प्रार्थनाएं हो रही हैं। लोग अपने नेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। शिबू सोरेन, जिन्हें लोग ‘दिशोम गुरु’ के नाम से जानते हैं, झारखंड के जननायक माने जाते हैं और राज्यसभा सांसद भी हैं।

 

spot_img
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular