23.8 C
Jharkhand
Wednesday, October 28, 2026

मेढ़ा में मैथन सिरामिक के CSR मद से बना नाला एवं यात्री शेड का विधायक अरुप चटर्जी ने किया उद्घाटन…

निरसा :निरसा विधानसभा अंतर्गत मेढ़ा पंचायत के मुंडाधौड़ा एवं पासवान टोला के मध्य में बना नाला तथा यात्री शेड का उद्घाटन शनिवार की सुबह फीता काट एवं नारियल फोड़ कर किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक अरुप चटर्जी सहित अन्य अतिथियों को टिका लगा, माला पहना एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद विधायक अरुप चटर्जी ने मैथन सिरामिक द्वारा सीएसआर मद से कार्य किये जाने की सराहना की। कहा की पिछले कुछ वर्षो से लगातार मैथन सिरामिक सरकारी स्कुल, बीएसके कॉलेज, स्ट्रीट लाइट, क्षेत्र से कचरा की सफाई, आई हॉस्पिटल आदि का व्यवस्था कर आम नागरिकों को लाभ पहुंचा रही है। कंपनी का काम भी काफी उच्च स्तर का है जो की सरकारी कामो में देखने को नहीं मिलता है। वही उन्होंने कहा की आसपास के अन्य उद्योग धंधो से जुड़े लोगों को भी अपने अपने क्षेत्र में सीएसआर मद से कार्य करने चाहिए ताकि क्षेत्र का विकास और तेजी से हो सके।

वही स्थानीय महिला नाला बन जाने से काफी खुश दिखी उनलोगों ने कहा की पहले बरसात में यह क्षेत्र पानी से डूब जाता था। लेकिन इस साल इतना बारिश होने के बाबजूद हमलोग सुरक्षित रहे। नाला बनने से ओवरफ्लो कर सारा पानी नाला के रास्ते निचे चला जा रहा है। इस दौरान उनलोगों ने विधायक के समक्ष पानी की समस्या को भी उठाया।

मौके पर मुखिया मनोज राऊत मैथन सिरामिक के निदेशक अजय शर्मा, चंद्रशेखर सिंह, गोविन्द प्रसाद, अमरेश चक्रवर्ती, चिंटू विश्वकर्मा, सिविल बाउरी, सुकमय तबेदार, नारायण बाउरी, बबलू बाउरी, कुणाल बाउरी, गौरंगो बनर्जी, रामचंद्र भूइंया सहित अन्य मौजूद थे।

spot_img
Video thumbnail
दवा माफियाओं को लूट की छूट क्यो? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगायी फटकार...
03:40
Video thumbnail
सांसद ढुलु महतो की मौजूदगी में बारामुड़ी खटाल में महापंचायत:लेकिन हेमंत यादव ने ये क्या कह दिया...?
02:30
Video thumbnail
DC को बोलना पड़ेगा कि बारा मुड़ी खटाल नही हटेगा,सांसद ढुलु महतो ने किसको किया चैलेंज..?
04:45
Video thumbnail
एक गलत करे तो पूरा खटाल उजाड़ दे ऐसा धरती में कई पैदा नही लिया:ढुलु महतो
00:11
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल विस्थापन का मुद्दा गरमाया!ढुलू महतो के आश्वासन के बाद यदुवंशी महिलाओं ने क्या कहा?
05:11
Video thumbnail
बारामूड़ी खटाल पहुंचे ढुलू महतो ने पप्पू यादव को ले कसा तंज,बाहरी नेता नही चलेगा,बुलडोजर से पहले हम..
04:34
Video thumbnail
जमीन विवाद में हैवान बना प्रोफेसर सहयोगी के साथ गिरफ्तार,सिटी SP ने किया साजिश का पर्दाफाश..
03:42
Video thumbnail
चोरों ने हीरो सर्विस सेंटर में ऐसे दिया चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम...
01:51
Video thumbnail
चाचा ने भतीजे समेत पूरे परिवार के लिए रची थी साजिश,बरवाअड्डा कांड में आरोपी गिरफ्तार,पुलिस का खुलासा
04:00
Video thumbnail
PM का अपमान कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन,CGP देश को नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात में ले जाना चाह रही
06:22

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular