31.6 C
Jharkhand
Saturday, August 1, 2026

‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ अभियान के लिए जागरूकता रथ रवाना, सभी वार्डों में पहुंचेगा संदेश…

धनबाद: धनबाद नगर निगम द्वारा गुरुवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित निगम कार्यालय परिसर से ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ अभियान के प्रचार–प्रसार हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने रथ को शुभारंभ कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।

सरकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक

यह जागरूकता रथ लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, सेवाओं और लाभों की जानकारी देगा। साथ ही निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में चल रहे सहायता केंद्रों के बारे में भी लोगों को अवगत कराएगा, जहाँ वे अपनी समस्याएँ दर्ज करा सकते हैं और समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

21 नवंबर से 15 दिसंबर तक वार्डों का दौरा

नगर आयुक्त ने बताया कि रथ 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक धनबाद नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों का भ्रमण करेगा। रथ के माध्यम से नागरिकों को बताया जाएगा कि वे किस प्रकार आसानी से सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं और किन सेवाओं के लिए किस प्रक्रिया का पालन करना होगा।

नागरिकों से नगर आयुक्त की अपील

नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी नागरिक की समस्या अनसुनी न रहे और सभी तक सरकारी सुविधाएँ समय पर पहुँचें। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि जब जागरूकता रथ उनके वार्ड में पहुँचे, तो वे उससे मिलने वाली जानकारी को ध्यान से सुनें और योजनाओं से जुड़कर अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद के चिरकुंडा में जर्जर सरकारी क्वार्टर के आड़ मे करोड़ों की अवैध लॉटरी छप रही थी,बिक रही थी,ऐसे
01:41
Video thumbnail
शेखपुरा:उर्स मेले में गायब हुए था 10 वर्षीय बालक,ऐसे हुआ बरामद...
02:10
Video thumbnail
भाजपा सरकार में हुए JPSC घोटाले में सवाल पूछने पर हकला गयें रूपेश सिन्हा...?
00:49
Video thumbnail
सावन की पहली सोमवारी को धनबाद मैं होने वाला है धमाल …।
01:04
Video thumbnail
क्षमा कमजोरी नहीं, बल्कि सबसे बड़ी ताकत है। मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं…!
02:55
Video thumbnail
सरकारी ज़मीन पर कब्जा कर रहे दबंग के खिलाफ एक जुट हुए ग्रामीण,मौके पर पुलिस...
03:06
Video thumbnail
JPSC JSSC की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का दर्द,माथा का बाल पक जा रहा है लेकिन नौकरी नही हो रहा है
02:37
Video thumbnail
अब BCCL से एक भी कोयले की अवैध गाड़ी नही निकलने देगी खनन विभाग,कार्रवाई शुरू:DMO
03:41
Video thumbnail
एक बारिश भी नही झेल पाया DMFT के लाखों की लागत से बना तालाब,ग्रामीण नाराज...
03:55
Video thumbnail
समय पर सही डेटा दें,नीति निर्माण में करें सहयोग,ASISSE-2026 पर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की अपील
03:14

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular