25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

निरसा विधायक ने बढ़ाया छात्रों का मनोबल…

निरसा: निरसा विधानसभा क्षेत्र के पोद्दारडीह उच्च विद्यालय में आयोजित पेरेंट्स–टीचर बैठक में निरसा विधायक अरूप चटर्जी, जिला परिषद सदस्य दीपाली रूहिदास सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विधायक अरूप चटर्जी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर विधायक का अभिनंदन किया, वहीं शिक्षकों की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र और बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने विद्यालय में पठन-पाठन से जुड़ी अपनी विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।

छात्र-छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए विधायक अरूप चटर्जी ने आश्वासन दिया कि विद्यालय से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। मीडिया से बातचीत में विधायक ने बताया कि उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान इस विद्यालय को प्लस टू का दर्जा देने का मुद्दा उठाया है। साथ ही विद्यालय में जल संकट सहित अन्य बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए भी जल्द पहल की जाएगी।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य दीपाली रूहिदास, छात्र-छात्राओं के अभिभावक, शिक्षकगण और विद्यालय के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular