25.4 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

झारखण्ड विधानसभा की आश्वासन समिति ने की विभिन्न मामलों की समीक्षा…

धनबाद:झारखण्ड विधानसभा की आश्वासन समिति ने आज समिति के अध्यक्ष सह  विधायक निरसा अरूप चटर्जी की अध्यक्षता में तथा विधायक रामगढ़ ममता देवी, विधायक धनबाद राज सिन्हा तथा विधायक झरिया  रागिनी सिंह की उपस्थिति में लंबित सरकारी आश्वासनों एवं विकास कार्यों की समीक्षा की।

इस अवसर पर विधायक निरसा ने कहा कि समीक्षा के दौरान समिति ने पाया कि कई लंबित आश्वासनों का निष्पादन किया गया है लेकिन पत्राचार नहीं होने के कारण लंबित दिख रहा है। इसमें जिले के अलग-अलग विधानसभा के विधायकों के लंबित मामले भी शामिल है। वहीं लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया है।

उन्होंने कहा कि बैठक में बीसीसीएल के मुकुंदा प्रोजेक्ट, आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा जमीन अधिग्रहण व विस्थापन के मामले, जलापूर्ति, स्वास्थ्य संबंधी सहित अन्य मुद्दों को उठाया गया। साथ ही कुछ सड़कों की गुणवत्ता तथा स्वास्थ्य से संबंधित जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं माननीय विधायक रामगढ़ ने कहा कि बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों के निराकरण हेतु ठोस कदम उठाने पर बल दिया गया। कहा कि हमारा प्रयास है कि जनता से किए गए वादों को पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा किया जाए और विकास कार्यों में तेजी लाई जाए।

बैठक से पहले उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

वहीं उप विकास आयुक्त सादात अनवर ने विभागवार प्रस्तुतिकरण के माध्यम से समिति को अवगत कराया कि जिले में विधानसभा सत्रों के दौरान दिए गए सरकारी आश्वासनों पर गंभीरता एवं प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है।

बैठक में विधायक टुंडी के प्रतिनिधि बसंत महतो, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, नगर आयुक्त  रवि राज शर्मा, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी  राजेश कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे

spot_img
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular