25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

गोविंदपुर के नगरकियारी पंचायत में बनेगा नया स्वास्थ्य केंद्र, 1.42 करोड़ की योजना का हुआ शिलान्यास…

गोविंदपुर: धनबाद जिले के गोविंदपुर प्रखंड स्थित नगरकियारी पंचायत में ग्रामीणों के लिए बड़ी सौगात दी गई है। यहां करीब 1 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह और जिप सदस्य नाजिश रहमानी ने संयुक्त रूप से किया।

इस स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से इलाके के हजारों ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। कार्यक्रम के दौरान जेएमएम नेता एजाज अहमद, मुखिया रेणु देवी, उप मुखिया, मुखिया प्रतिनिधि समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों में इस परियोजना को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों का कहना है कि अब छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार गांवों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

स्वास्थ्य केंद्र बनने के बाद नगरकियारी पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को प्राथमिक उपचार, जांच और अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

शिलान्यास के बाद ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular