25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

अंडर-15 क्रिकेट में निरसा की चार बेटियों का चयन, मुगमा मोड़ पर हुआ भव्य स्वागत…

निरसा: अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता में निरसा विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। मुगमा की दो और चिरकुण्डा की दो बेटियों का झारखंड टीम में चयन हुआ है। प्रतियोगिता में भाग लेकर जब चारों खिलाड़ी वापस लौटीं तो निरसा विधानसभा अंतर्गत मुगमा मोड़ पर परिजनों और स्थानीय बुद्धिजीवियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

बताया गया कि अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन विशाखापत्तनम में किया गया था। इस प्रतियोगिता में झारखंड टीम की ओर से निरसा विधानसभा क्षेत्र के मुगमा गोपीनाथपुर की माही कुमारी सिंह और दीपिका कुमारी, जबकि चिरकुण्डा की किंजल सिंह और समृद्धि कुमारी का चयन हुआ था।
प्रतियोगिता से लौटने के बाद चारों बच्चियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बच्चियों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बच्चियों और उनके परिजनों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज के दौर में बेटियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। जरूरत है तो सिर्फ सही मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और समाज से मिलने वाले हौसले की। उन्होंने कहा कि यदि बेटियों को अवसर और समर्थन मिले, तो वे हर मंच पर अपना और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकती हैं।

यह उपलब्धि न सिर्फ निरसा विधानसभा बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular