31.3 C
Jharkhand
Sunday, August 9, 2026

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे तेज प्रताप रिपोर्ट : अमित वर्मा…

बिहार :बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने मकर संक्रांति के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया। इस भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

इसी भोज में एक खास मेहमान के तौर पर पहुंचे तेज प्रताप यादव—जो हाल के दिनों में लालू परिवार से अलग अपनी राजनीतिक पहचान बनाने की कोशिश में नजर आ रहे हैं। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तेज प्रताप यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया।

भोज के दौरान जब मीडिया ने तेज प्रताप यादव से सवाल किया कि वे सत्ता पक्ष के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं, तो उन्होंने कहा—
“राजनीति अपनी जगह है और संबंध अपनी जगह।”
हालांकि जब उनसे एक साथ आने या सियासी नजदीकियों को लेकर सवाल किया गया, तो तेज प्रताप यादव ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।

वहीं डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा—
“पर्व-त्योहार के मौके पर हम सब एक साथ होते हैं। बिहार की तरक्की के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।”

गौरतलब है कि 14 जनवरी को तेज प्रताप यादव खुद भी अपने सरकारी आवास 24 स्टैंड रोड में भव्य चूड़ा-दही भोज का आयोजन करने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं को खुद आमंत्रित किया है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि तेज प्रताप यादव के भोज में कौन-कौन सियासी चेहरे शामिल होते हैं, और क्या इससे बिहार की राजनीति में कोई नया संकेत मिलता है।

spot_img
Video thumbnail
विश्व आदिवासी दिवस विशेष:SSLNT की छात्राओं ने किया धमाल...
03:18
Video thumbnail
JPSC विवाद में नया ट्विस्ट! अमर बाउरी के बाद महेश दुबे ने भी उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
00:36
Video thumbnail
अमर बाउरी के X पोस्ट के बाद अब JPSC सदस्य मामले में सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी को लेकर होने लगी...
00:45
Video thumbnail
धनबाद:डांस कंपटीशन में भाग लेने के बाद वापस घर नही लौटा किशोर,परिजन परेशान...
03:58
Video thumbnail
कुरियर कम्पनी का कर्मी बता साईबर ठगी करने वाले जामताड़ा गैंग्स के चार गिरफ्तार...
02:46
Video thumbnail
कतरास छाता बाद में भु धंसान के बाद अब तक परेशान हैं विस्थापित मेयर ने लगाया जख्मों पर मरहम...
02:03
Video thumbnail
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर योगेन्द्र यादव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित...
02:23
Video thumbnail
8 August 2026
02:56
Video thumbnail
8 August 2026
02:28
Video thumbnail
बाबा बैजनाथ का आज का श्रृंगार...बोल बम हर हर महादेव...#बाबाबैद्यनाथ #बैद्यनाथधाम #देवघर #हरहरमहादेव.
00:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular