22.2 C
Jharkhand
Sunday, November 22, 2026

Nisha Bhagat Case CBI Investigation: निशा भगत आत्महत्या मामले की CBI जांच की मांग, राजगंज में भाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Nisha Bhagat Case CBI Investigation, राजगंज: निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर शनिवार को भाजपा राजगंज मंडल ने विरोध प्रदर्शन किया। राजगंज चौक पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा ने महिलाओं के साथ कथित दुष्कर्म और शोषण की घटनाओं, धर्मांतरण तथा पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।

Nisha Bhagat Case CBI Investigation

निशा भगत मामले में सीबीआई जांच की मांग

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं गीता बेसरा ने कहा कि आदिवासी महिलाओं की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने निशा भगत आत्महत्या मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने और सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग की। भाजपा नेताओं का कहना था कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए स्वतंत्र एजेंसी से जांच जरूरी है।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर निशाना

भाजपा राजगंज मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने कहा कि राज्य में महिलाओं के साथ अत्याचार, दुष्कर्म और शोषण की घटनाओं पर सरकार प्रभावी कार्रवाई करने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने धर्मांतरण के मुद्दे पर भी चिंता जताई और कहा कि आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार के मामलों को भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी।

सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी

मनोज कुमार महतो ने कहा कि महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया।

बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

पुतला दहन कार्यक्रम में मंडल महामंत्री गौतम कुमार साव, अलसा सोरेन, सूरज सोनी, रामलाल मुर्मू, नारायण मुर्मू, मोशाय मुर्मू, मनोज मुर्मू, अजय राम, कामेश्वर महतो, मधु देवी और पूजा मरांडी समेत बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

spot_img
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17
Video thumbnail
उन्नाव में एक।तेज रफ़्तार टाटा पंच अचानक डिवाईडर से टकराई और पलट गई,फिर किया हुआ?
00:13
Video thumbnail
बिक गया रांची का न्यूक्लियस मॉल,धनबाद के इस कारोबारी ने खरीदा...
00:48
Video thumbnail
श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया,मनभावन शोभायात्रा देखिए...
02:12
Video thumbnail
तोपचांची प्रखंड कार्यालय में परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन
00:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular