22.4 C
Jharkhand
Monday, November 23, 2026

Saran Khel Samman Bhawan Inauguration: सारण के बनियापुर में राज्यपाल ने किया खेल सम्मान भवन का उद्घाटन, खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को लेकर कही बड़ी बात

Saran Khel Samman Bhawan Inauguration, छपरा: बिहार के राज्यपाल सैयद अता हुसैन ने सारण जिले के बनियापुर में खेल सम्मान भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सारण जिले के विधायक, विधान पार्षद, एनडीए के घटक दलों के नेता और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की पहल पर चर्चा हुई।

खेल मंत्री ने बताया सारण को अपना ननिहाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि सारण उनका ननिहाल है और यहां आकर उन्हें काफी गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने खेल के प्रति समाज की पुरानी सोच में आए बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि पहले बच्चों को खेल-कूद से दूर रहने की सलाह दी जाती थी, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस सोच को बदलने का काम किया। अब खेलों को करियर और पहचान बनाने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ नीति से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन

खेल मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ नीति के माध्यम से कई खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि खेलों को प्रोत्साहन देने से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और राज्य में खेल संस्कृति मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Mining Policy Action: झारखंड में बंद खदानों का आवंटन होगा रद्द, दोबारा नीलामी की तैयारी; अवैध खनन पर भी सख्ती

राज्यपाल ने खेल मंत्री को बताया खिलाड़ी

राज्यपाल सैयद अता हुसैन ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां खेल मंत्री स्वयं एक खिलाड़ी हैं। उन्होंने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल सामाजिक बदलाव का भी प्रभावी माध्यम बन सकते हैं। राज्यपाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कश्मीर में जब हालात खराब थे, तब उन्हें दोबारा वहां भेजा गया था। उन्होंने खेल गतिविधियों के माध्यम से वहां के माहौल में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की और इसमें सफलता मिली।

Saran Khel Samman Bhawan Inauguration 4

बनियापुर में खेल प्रतियोगिता कराने का दिया भरोसा

राज्यपाल ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि आजादी के बाद अब तक कोई राज्यपाल बनियापुर नहीं आया था। इस पर उन्होंने कहा कि यहां कोई खेल टूर्नामेंट आयोजित कराया जाए तो वह दोबारा बनियापुर जरूर आएंगे। उनके इस बयान से स्थानीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।

Saran Khel Samman Bhawan Inauguration 2

डीएम ने किया धन्यवाद ज्ञापन

कार्यक्रम में महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल समेत जिले के जनप्रतिनिधि और एनडीए के विभिन्न घटक दलों के नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। खेल सम्मान भवन के उद्घाटन को जिले में खेल गतिविधियों और खिलाड़ियों के सम्मान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

रिपोर्ट: पंकज श्रीवास्तव, छपरा

spot_img
Video thumbnail
धनबाद से गुजरने वाली प्रस्तावित वाराणसी-खड़गपुर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट:कब शुरू होगी जमीन अधिग्रहण
00:48
Video thumbnail
प्रेमिका से मिलवाने की जिद कर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक,जब उतरा तो लोगों ने ली राहत की सांस
01:37
Video thumbnail
क्या मार्क जुकरबर्ग संघी हैं?यूथ कांग्रेस ने क्यों लगाया meta और उसके फाउंडर का गणवेश में पोस्टर!
01:25
Video thumbnail
वासेपुर में 12 बच्चे एक ही दिन में करेंगे कुरान शरीफ मुकम्मल, 5 को होगा बड़ा जलसा, तैयारियां तेज
01:45
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular