25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

ओडिशा 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित: 82.77% छात्र हुए पास , यहां ऐसे देखें अपना रिजल्ट

ओडिशा 12वीं रिजल्ट, साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया, लड़कियों का रिजल्ट एक बार फिर रहा शानदार | यहां जानें पास प्रतिशत और टॉपर्स से जुड़ी पूरी डिटेल

भुवनेश्वर: ओडिशा 12वीं रिजल्ट, ओडिशा काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल कुल 82.77% छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। परीक्षा में कुल 3,82,729 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 3,16,787 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा — लड़कियों का पास प्रतिशत 87.24% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 77.88% दर्ज किया गया।

साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स — तीनों स्ट्रीम का एक साथ रिजल्ट

CHSE Odisha ने साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के परिणाम एक साथ घोषित किए। परीक्षाएं इस वर्ष 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स — chseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in — पर जाकर चेक कर सकते हैं।

ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

  1. सबसे पहले वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर ‘CHSE Odisha 12th Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।

  3. रोल नंबर और अन्य लॉगिन डिटेल्स भरें।

  4. सबमिट करें और अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देखें।

  5. रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रखें।

स्ट्रीम-वाइज रिजल्ट की स्थिति

  • साइंस स्ट्रीम: 87.49% छात्र पास

  • कॉमर्स स्ट्रीम: 83.20% छात्र पास

  • आर्ट्स स्ट्रीम: 80.51% छात्र पास

  • वोकेशनल स्ट्रीम: 60.57% छात्र पास

90% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों की संख्या

छात्रों का प्रदर्शन इस साल बेहद सराहनीय रहा।

  • आर्ट्स स्ट्रीम: 171 छात्रों ने 90% से ज्यादा अंक प्राप्त किए

  • साइंस स्ट्रीम: 1906 छात्र 90%+ अंक के साथ पास

  • कॉमर्स स्ट्रीम: 204 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए

यह भी पढ़ें: JPSC Mains Result 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा का फाइनल परिणाम किया जारी

डिवीजन के अनुसार परिणाम

  • First Division: 1,01,914 छात्र

  • Second Division: 67,815 छात्र

  • Third Division: 1,43,349 छात्र

आर्ट्स स्ट्रीम में सबसे ज्यादा छात्र

आर्ट्स स्ट्रीम में इस बार सबसे अधिक 2,43,653 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 1,96,171 ने सफलता प्राप्त की।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular