31.6 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

एक बार फिर रामकनाली बिजली घर में चोरों का उत्पात…

बाघमारा:बाघमारा के रामकनाली थाना अंतर्गत बीसीसीएल एरिया-04 स्थित रामकनाली बिजली घर में बीती रात चोरों ने एक बार फिर जमकर उत्पात मचाया।
मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने बिजली घर में सेंधमारी कर ड्यूटी पर तैनात दो सुरक्षा कर्मियों को बंधक बना लिया। इसके बाद चोरों ने वहां लगे ट्रांसफार्मर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और उसमें लगे तांबे के तार निकालने का प्रयास किया। हालांकि वे तांबे के तार निकालने में सफल नहीं हो पाए, लेकिन जाते-जाते ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब 100 फीट केबल को काटकर फरार हो गए।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे पानी की समस्या भी उत्पन्न हो गई है और स्थानीय लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
घटना को लेकर यूनियन प्रतिनिधि ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि चौथी बार इस तरह की वारदात हुई है। उन्होंने बताया कि महज कुछ ही दूरी पर रामकनाली ओपी स्थित है, इसके बावजूद बार-बार चोरी की घटनाएं होना प्रशासन और बीसीसीएल की लापरवाही को दर्शाता है। ऐसी घटनाओं से क्षेत्र में बिजली और पानी की गंभीर समस्या पैदा हो जाती है। यूनियन ने मांग की है कि सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल मजबूत किया जाए, अन्यथा वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

फिलहाल बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

spot_img
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular