26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन…

धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) ने एगारकुंड के गोपीनाथपुर, निरसा के खुसरी, टुंडी के मनियाडीह सहित अन्य प्रखंडों में रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जेएसएलपीएस के डीपीएम श्री सुदिप्ता बनर्जी ने बताया कि इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह के सहयोग से महिलाओं व किशोरियों को माहवारी से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। बताया गया कि माहवारी कोई बीमारी नहीं, बल्कि प्रकृति की एक सामान्य और आवश्यक चक्र है।

कार्यक्रम के दौरान मासिक धर्म स्वच्छता, महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता संबंधी सावधानियों तथा सामाजिक जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा उनसे जुड़े विभिन्न मिथकों एवं भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने रेड डॉट चैलेंज के माध्यम से मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में किशोरी लड़कियों एवं महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया।

मुखियाओं ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य और सम्मान के लिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी से इस विषय पर खुलकर चर्चा करने तथा समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने की अपील की।

कार्यक्रम में जल सहिया, स्वास्थ्य सहिया, जेएसएलपीएस से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं एवं गांव की किशोरी लड़कियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर अलग-अलग प्रखंडों में 3 जून तक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular