29.5 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

निरसा में भड़का जनआक्रोश : नीट पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ भाकपा माले का मशाल जुलूस…

निरसा: निरसा की सड़कों पर मंगलवार की शाम उस वक्त माहौल गरमा गया, जब भाकपा माले के सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में जलती मशाल लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए सड़क पर उतर पड़े। नीट पेपर लीक, पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी और मजदूरों के अधिकार जैसे मुद्दों को लेकर निकाले गए इस मशाल जुलूस ने पूरे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज कर दी।

भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए नीट परीक्षा पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि गरीब और मेहनतकश परिवारों के बच्चे दिन-रात मेहनत कर परीक्षा पास करने का सपना देखते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत पर पानी फेर रही हैं।

मशाल जुलूस के दौरान “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो”, “पेट्रोल-डीजल के दाम कम करो”, “मोदी सरकार जवाब दो” और “शिक्षा मंत्री होश में आओ” जैसे नारों से पूरा निरसा चौक गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया।

भाकपा माले के वरिष्ठ नेता हरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक होना देश के छात्रों के भविष्य के साथ सबसे बड़ा धोखा है। साथ ही गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार जल्द इन मुद्दों पर ठोस कदम नहीं उठाती, तो देशभर में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular