24.4 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

पप्पू सिंह ने हर्ष राज को दसवीं बोर्ड परीक्षा में जिला टॉपर बनने पर किया सम्मानित । हर्ष राज ने झारखण्ड एवं धनबाद का नाम किया रौशन…

धनबाद जिले में जिला टॉपर हर्ष राज झारखण्ड राज्य में पांचवा स्थान प्राप्त किया है

धनबाद : कुसुम बिहार कालोनी निवासी उमेश तिवारी एवं रेनू तिवारी के पुत्र, डीएवी मॉडल स्कूल, सीएफआरआई, डिगवाडीह के छात्र हर्ष राज कों दसवीं बोर्ड परीक्षा,सी बी एस इ परिणाम में 98.8% अंक प्राप्त कर शानदार, गर्वपूर्ण सफलता हासिल करने के उपलक्ष्य में झारखंड अभिभावक महासंघ के अध्यक्ष पप्पू सिंह के नेतृत्व में श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ,एयरपोर्ट मिशन के परवीन गोधा, अविनाष पांडे, सत्येंद्र नाथ तिवारी इत्यादि ने हर्ष को अंग वस्त्र, उपहार तथा मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। हर्ष राज का सपना बड़ा प्रशासनिक अधिकारी बनने का है और इसके लिए वो अपने लक्ष्य की तरफ अग्रसर है। कठिन मेहनत के फलसवरूप हर्ष राज ने अभी से ही सफलता हासिल करनी शुरु कर दी है। लक्ष्य की प्राप्ति मे उनका पूरा परिवार सहयोग और साथ दे रहा है ।
ज्ञात हो कि हर्ष राज धनबाद जिले के टॉपर बने हैं और राज्य में पांचवा स्थान हासिल किया है।

पप्पू सिंह ने कहा कि हर्ष ने अपने परिवार के साथ पूरे धनबाद और झारखंड का मान और नाम बढ़ाया है। यह उसकी मेहनत,अनुशासन,परिवार के सकारात्मक माहौल और पढ़ाई के प्रति पूर्ण समर्पण का परिणाम है। आगे की बड़ी परीक्षाओं में भी हर्ष राज उत्कृष्ट प्रदर्शन करके धनबाद का नाम रोशन करेगा।
पप्पू सिंह ने आगे कहा कि झारखण्ड अभिभावक महासंघ आगे भी प्रतिभावान छात्रों की मदद और सम्मान करता रहेगा। इसके लिए आर्थिक रूप से कमजोर , मेधावी छात्रों के लिए कोष का निर्माण करके मदद करेगा।

spot_img
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular