29.5 C
Jharkhand
Monday, October 12, 2026

Patna MLC Election 2026: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार को नीतीश का साथ, चुनाव को लेकर दिया बड़ा संदेश

अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश

Patna MLC Election 2026: बिहार में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के भीतर चल रही खींचतान के बीच उम्मीदवार नीरज कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच चुनाव की तैयारियों और उम्मीदवारी को लेकर बातचीत हुई। मुलाकात के बाद नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नीतीश कुमार के प्रति आभार जताया। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने नीरज कुमार की उम्मीदवारी पर आपत्ति जताते हुए जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज कुमार सिंह को समर्थन देने की घोषणा की है।

नीतीश कुमार ने नीरज को दिया चुनाव लड़ने का संदेश

जानकारी के मुताबिक, नीरज कुमार ने पटना स्थित 7 सर्कुलर रोड पर नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार ने नीरज कुमार को एनडीए समर्थित जेडीयू उम्मीदवार होने का प्रपत्र भी सौंपा। मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने उन्हें मजबूती से चुनाव लड़ने और जीत हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने नीरज कुमार से कहा कि अच्छे से चुनाव लड़ें और जीतें। इस मुलाकात को चुनाव से पहले नीरज कुमार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, चुनाव में उनकी चुनौती पार्टी के भीतर सामने आए विरोध के बीच अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखने की भी होगी।

नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर जताया आभार

नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद नीरज कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2026 के लिए एनडीए समर्थित जेडीयू उम्मीदवार होने का प्रपत्र प्रदान किया है। नीरज कुमार ने इस सम्मान को पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी जोड़ते हुए कहा कि यह केवल उनके लिए नहीं, बल्कि पार्टी के हर समर्पित कार्यकर्ता की पूंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के स्नेह, आशीर्वाद, विश्वास और सहयोग को अपनी ताकत बताया। जेडीयू ने 23 सितंबर को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा एमएलसी नीरज कुमार को दोबारा उम्मीदवार घोषित किया था। वह इस सीट से चौथी बार चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।

अनंत सिंह ने जन सुराज उम्मीदवार को दिया समर्थन

नीरज कुमार की उम्मीदवारी की घोषणा से पहले ही अनंत सिंह ने इसका विरोध किया था। बाद में उन्होंने जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज कुमार सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया। अनंत सिंह डॉ. अनुज कुमार सिंह के नामांकन कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। इस दौरान वह खुली जीप में उनके साथ नजर आए। उन्होंने नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने की बात भी कही थी। इस घटनाक्रम के बाद पटना स्नातक सीट का चुनाव जेडीयू के भीतर मतभेद को लेकर भी चर्चा में आ गया है। पार्टी ने नीरज कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि अनंत सिंह जन सुराज के प्रत्याशी के समर्थन में खड़े हैं।

विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी ललन सिंह को

नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच सामने आए मतभेद की जानकारी जेडीयू के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंची है। इसके बाद विवाद को सुलझाने की पहल की गई। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने पहले कहा था कि केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को दोनों नेताओं के बीच विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी दी गई है। अब नीतीश कुमार से नीरज कुमार की मुलाकात के बाद पार्टी के भीतर इस मुद्दे पर आगे की गतिविधियों पर नजर रहेगी।

यह भी पढ़ें: Coal India PLR 2026: कोल इंडिया के 1.96 लाख कर्मचारियों के बोनस पर बैठक, 2026 के PLR पर टिकी नजर

23 अक्टूबर को मतदान, 27 अक्टूबर को मतगणना

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर 2026 को मतदान निर्धारित है। इनमें स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटें शामिल हैं। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जेडीयू ने नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जन सुराज की ओर से डॉ. अनुज कुमार सिंह चुनाव मैदान में हैं। मतदान से पहले नीरज कुमार की नीतीश कुमार से मुलाकात और अनंत सिंह का विरोध इस सीट की चुनावी गतिविधियों को चर्चा में बनाए हुए है।

spot_img
Video thumbnail
दुर्गापूजा से पूर्व गयापुल अंडरपास को लेकर निरीक्षण के दोरान धनबाद DC ने दिया यह निर्देश...
02:55
Video thumbnail
दुर्गापूजा को लेकर सड़क पर SSP,ट्रैफिक नियमो के साथ लें पूजा का आनंद...
01:23
Video thumbnail
अभिजीत दीपके और CJP के आरोपों पर दिल्ली पुलिस की सफाई...
03:46
Video thumbnail
अगर चुनाव जिताने में SIR की भूमिका, तो कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधि दें इस्तीफा: चिराग पासवान
01:28
Video thumbnail
बरवाअड्डा में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मा,री टक्कर,फिर हुआ मुआवजे के लिए NH 19 पर सड़क जाम...
01:51
Video thumbnail
धनबाद में ऑर्गेनाइज्ड क्राईम लगभग जीरो,दुर्गापूजा को ले क्राइम मीटिंग में थानेदारों को मिला निर्देश
05:14
Video thumbnail
ब्राह्मण समाज की प्रतिभा सम्मान समारोह,110 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित,संस्कार देने पर फोकस...
02:14
Video thumbnail
क्या हुआ जब BBMKU कैंपस में Dr. जयराम महतो और राज सिन्हा की नजरें एक दूसरे से मिली..?
00:46
Video thumbnail
विधायक जयराम से डॉ जयराम बनने पर धनबाद से भाजपा विधायक राज सिन्हा ने ऐसे दी शुभकामनाएं...
02:29
Video thumbnail
फिर बढी सांसद ढुलू महतो और डॉ जयराम महतो में तल्खी,कहा संसदीय कार्य प्रणाली सीखिए..!
00:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular