23.6 C
Jharkhand
Sunday, October 25, 2026

पटना को जल्द मिलेगी एक बड़ी सौगात…

पटना : बिहार की राजधानी पटना के लोगों को जल्द ही एक नई फोरलेन सड़क की सौगात मिलने वाली है। राज्य सरकार ने संपतचक बाजार से परसा बाजार तक चौड़ी और आधुनिक सड़क बनाने की योजना को मंजूरी दे दी है। इस सड़क से हर दिन जाम की समस्या से जूझ रहे लाखों लोगों को राहत मिलेगी।

70 करोड़ की लागत, 6.4 किलोमीटर लंबी सड़क
करीब 6.415 किलोमीटर लंबी यह सड़क 70 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी। वर्तमान में यह मार्ग दो लेन का है, जिससे प्रतिदिन हजारों वाहन चालकों को परेशानी होती है। सड़क चौड़ी होने से आसपास की करीब एक लाख आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।

पटना से गया और मसौढ़ी की दूरी होगी कम
यह सड़क संपतचक बाजार को पटना–मसौढ़ी स्टेट हाईवे-1 और परसा बाजार से पुराने एनएच-83 (पटना–गया मार्ग) से जोड़ेगी। साथ ही, यह मीठापुर–सिपारा–महुली–पुनपुन मार्ग से भी जुड़ेगी, जिससे गया और मसौढ़ी तक पहुंचना और आसान हो जाएगा।

बरसात में नहीं होगा जलजमाव
नए निर्माण में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था के लिए आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट भी बनाए जाएंगे। इससे बरसात में होने वाला जलजमाव और ट्रैफिक जाम की समस्या दूर होगी।

घनी आबादी को फायदा
इस मार्ग के दोनों ओर घनी आबादी है। फिलहाल की संकरी सड़क पर ट्रैफिक का दबाव अधिक होता है। नई चौड़ी फोरलेन सड़क से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि इन इलाकों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

अर्थव्यवस्था और विकास को मिलेगा बल
यह परियोजना बुनियादी ढांचे के विकास, स्थानीय अर्थव्यवस्था और यातायात सुधार के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। साथ ही, लोगों को जाम और जलजमाव जैसी समस्याओं से भी स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।

spot_img
Video thumbnail
पाम इन बर्थ डे पार्टी विवाद मामले में दो आरोपियों को धनबाद पुलिस ने कराया पैदल परेड,देखिएLive
02:20
Video thumbnail
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरतोपा में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना का ग्रामीणों ने किया विरोध...
05:25
Video thumbnail
कुंवारों को शादी का झांसा दे ठगने वाली लूटेरी दुल्हन समेत तीन शातिर पुलिस के चंगुल में...
01:30
Video thumbnail
💪 900 स्क्वेयर फीट के छोटे से जिम से शुरुआत… और आज 2 बड़े जिम का मालिक!
00:42
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर... Inspiring Podcast.
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular