16.8 C
Jharkhand
Sunday, October 25, 2026

भोजपुरी के पावर स्टार से नेता तक, पवन सिंह का शानदार सफर चर्चा में

Pawan Singh Biography: भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ के नाम से मशहूर पवन सिंह का सफर संघर्ष, लोकप्रियता और लगातार बदलाव की कहानी है। बिहार के भोजपुर जिले के एक साधारण परिवार से आने वाले उन्होंने पहले संगीत जगत, फिर भोजपुरी सिनेमा और अब राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

गांव से शुरू हुआ संघर्ष का सफर

भोजपुर (आरा) जिले के रहने वाले पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत लोकगीत से की थी. अपनी दमदार आवाज और गाने के अलग अंदाज की बदौलत उन्होंने बहुत कम समय में भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच अपनी खास पहचान बनाई। उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई और वह भोजपुरी संगीत उद्योग के प्रमुख चेहरों में से एक बन गए।

‘लॉलीपॉप लागेलू’ ने बदल दी किस्मत

पवन सिंह के करियर में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब उनका सुपरहिट गाना लॉलीपॉप लागेलू रिलीज हुआ। इस गाने ने उन्हें न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाई. इस गाने ने सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड लोकप्रियता हासिल की और पवन सिंह को वैश्विक भोजपुरी पहचान दिलाई।

भोजपुरी सिनेमा के बने ‘पावर स्टार’

संगीत में सफलता के बाद पवन सिंह ने भोजपुरी फिल्मों में कदम रखा. उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं. एक्शन, रोमांस और पारिवारिक भूमिकाओं में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। लगातार सफल फिल्मों के बाद उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में ‘पावर स्टार’ का दर्जा मिला।

राजनीति में एंट्री और उतार-चढ़ाव

पवन सिंह ने 4 सितंबर 2017 को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता लेकर राजनीति में प्रवेश किया। इसके बाद वह राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय दिखने लगे। हालाँकि, 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान, उन्होंने पार्टी की आधिकारिक लाइन तोड़ दी और काराकाट सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा। इस फैसले के बाद मई 2024 में उन्हें बीजेपी से निष्कासित कर दिया गया. बाद में, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 30 सितंबर 2025 को वह फिर से बीजेपी में लौट आए। इसके बाद से उनका राजनीतिक कद लगातार बढ़ता नजर आ रहा है.

मनोरंजन जगत में जबरदस्त लोकप्रियता रखने वाले पवन सिंह अब राजनीति में भी अपनी दमदार भूमिका जमाने की कोशिश में हैं. उनके समर्थकों का मानना ​​है कि उनकी जन स्वीकार्यता और लोकप्रियता उन्हें बिहार की राजनीति में अहम जगह दिला सकती है. हाल ही में भारतीय जनता पार्टी द्वारा उन्हें बिहार विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है. सोशल मीडिया पर उन्हें बड़ी संख्या में शुभकामनाएं और बधाइयां मिल रही हैं. भोजपुरी संगीत से शुरू हुआ ये सफर अब राजनीति के नए मंच पर पहुंच गया है. आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि पवन सिंह राजनीति में अपनी लोकप्रियता को सफलता में कितना बदल पाते हैं.

spot_img
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर | Inspiring Podcast !
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular