25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

पानी की किल्लत से जूझ रहे रघुनाथपुर पंचायत के ग्रामीण, घंटों लाइन में लगने के बाद मिलता है पीने का पानी

धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया, ‘हर घर नल जल’ योजना पूरी तरह फेल

धनबाद, झारखंड — झारखंड के धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड के रघुनाथपुर पंचायत में पानी की किल्लत से ग्रामीण बेहाल हैं। गांव की करीब 35 परिवारों वाली बस्ती में एकमात्र चालू जल स्रोत के रूप में एक पुराना कुआं ही ग्रामीणों की प्यास बुझा रहा है। महिलाएं सुबह से घंटों लंबी लाइन में खड़ी होकर पानी भरती हैं, फिर बारी-बारी से अपने घर ले जाती हैं।

जनप्रतिनिधि गायब, ग्रामीणों की कोई नहीं सुनता

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से इस मुद्दे की शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। ग्रामीणों की आवाज़ न पंचायत तक पहुंचती है, न ही प्रखंड स्तर पर सुनवाई होती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ग्रामीण अपनी समस्या लेकर जाएं तो कहां जाएं?

बस्ती का एकमात्र चापाकल वर्षों से है खराब

रघुनाथपुर पंचायत की इस बस्ती में एक मात्र चापाकल भी वर्षों से खराब पड़ा हुआ है। मरम्मत के लिए कोई पहल नहीं की गई। इससे ग्रामीणों की निर्भरता पूरी तरह से उस कुएं पर है, जिससे पूरे गांव की जरूरतें पूरी नहीं हो पातीं।

‘हर घर नल जल’ योजना फेल, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी बंद

झारखंड सरकार की हर घर नल जल योजना का कोई असर इस गांव में नहीं दिखता। करोड़ों की लागत से बने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी की सप्लाई कई महीनों से बाधित है। प्लांट की देखरेख न के बराबर हो रही है और ग्रामीणों को मजबूरन गंदा और असुरक्षित पानी पीने को विवश होना पड़ रहा है।

महिलाओं पर सबसे ज्यादा असर

पानी की इस समस्या का सबसे ज्यादा असर गांव की महिलाओं और बच्चियों पर पड़ रहा है। महिलाओं को सुबह से ही बर्तन लेकर लाइन में लगना पड़ता है। कई बार पानी कम पड़ने पर झगड़े की नौबत भी आ जाती है। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि पानी भरने के लिए उन्हें कई किलोमीटर दूर दूसरे गांव तक जाना पड़ता है

यह भी पढ़े : अमृत भारत योजना के तहत शंकरपुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प, PM Modi ने किया उद्घाटन

कौन सुनेगा ग्रामीणों की पुकार?

  • सरकार की योजना कहां है?

  • प्रशासन क्यों मौन है?

  • जनप्रतिनिधि क्यों नहीं दिखते?

  • आखिर ग्रामीण कितने दिन तक यूं ही प्यासे रहेंगे?

ग्रामीणों की मांग:

  • जल्द से जल्द चापाकल की मरम्मत की जाए।

  • वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को चालू किया जाए।

  • ‘हर घर नल जल’ योजना को जमीनी हकीकत में उतारा जाए।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular