निरसा: निरसा थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर में आयोजित ‘शीतला पूजा’ मेले के दौरान बुधवार रात एक 19 वर्षीय युवक, बिट्टू धीवर की बेरहमी से पीट पीट कर हत्या कर दी गई।
आरोपियों ने बिट्टू धीवर को एमपीएल रेलवे लाइन ओवरब्रिज के पास स्थित जोरिया (नाले) में ले जाकर पहले बुरी तरह पीटा और फिर पानी में डुबो-डुबोकर मार डाला।मृतक की पहचान निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालगंज निवासी 19 वर्षीय बिट्टू धीवर के रूप में हुई है, जो अपने ममेरे भाई रोहित धीवर के साथ मेला घूमने गया था।
बताया जा रहा है कि रोहित धीवर और आरोपी अरूप धीवर के बीच मैट्रिक परीक्षा के दौरान हुई कहासुनी को लेकर पुरानी रंजिश थी।हत्या का आरोप पांड्रा गांव के अरूप धीवर, विक्रम धीवर, मलिंगा बाउरी और तीन अन्य अज्ञात युवकों पर लगा है।परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ निरसा थाना में नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बिट्टू को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद से क्षेत्र में मातम और तनाव का माहौल है।






















