24.4 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

काउंटिंग की तैयारियां पूरी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद…

धनबाद: नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार, 27 फरवरी 2026, को राजकीय पॉलिटेक्निक में सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी। मतगणना को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था है। मीडिया कर्मियों के लिए‌ काउंटिंग के समाचार संकलन के लिए मीडिया कोषांग भी बनकर तैयार है।

धनबाद नगर निगम के महापौर व 55 वार्ड पार्षद के मतों की गिनती के लिए 11 काउंटिंग हॉल में 117 टेबल पर एवं चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष और 21 वार्ड पार्षद के मतों की गिनती 4 काउंटिंग हॉल में 24 टेबल पर की जाएगी। सबसे पहले धनबाद नगर निगम के वार्ड 1, 6, 11, 16, 21, 26, 31, 36, 41, 46 और वार्ड 51 के मतों की गिनती प्रारंभ होगी। तत्पश्चात क्रमवार वार्ड की गणना की जाएगी।

धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 1 से 5 के लिए 11 टेबल, 6 से 10 के 11, 11 से 15 के 9, 16 से 20 के 10, 21 से 25 के 12, 26 से 30 के 12, 31 से 35 के 10 टेबल, 36 से 40 के 10, 41 से 45 के 10, 46 से 50 के 10 एवं वार्ड 51 से 55 के लिए 12 टेबल पर मतों की गिनती की जाएगी। वार्ड पार्षद और महापौर की गिनती एक साथ होगी। जबकि चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड 1 से 5, 6 से 10, 11 से 15 एवं 16 से 21 की गिनती 6 – 6 टेबल पर की जाएगी। यहां भी वार्ड पार्षद और अध्यक्ष की गिनती एक साथ होगी। हर टेबल पर काउंटिंग सुपरवाइजर तथा दो असिस्टेंट रहेंगे।

विनोद बिहारी महतो चौक से बेकारबाँध रूट पर आम वाहनों की एंट्री बंद

वहीं मतगणना को लेकर सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया गया है। पुलिस द्वारा जारी निर्देश के अनुसार विनोद बिहारी महतो चौक से बेकारबांध तक जाने वाले मार्ग पर किसी भी प्रकार के सामान्य यात्री वाहन या निजी वाहन का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्णय मतगणना स्थल के आसपास भीड़ और जाम की स्थिति से बचने के उद्देश्य से लिया गया है।

उक्त मार्ग पर केवल मतगणना कार्य में तैनात पदाधिकारी व कर्मी तथा उम्मीदवार व उनके अधिकृत एजेंट को आने की अनुमति रहेगी। सभी अधिकृत वाहन पॉलिटेकनिक मैदान में ही पार्क किए जाएंगे। सड़क पर वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

बेकारबाँध से राजकीय पॉलिटेक्निक के बीच जिन लोगों का आवास या प्रतिष्ठान है, उन्हें विशेष परिस्थिति में बेकारबाँध की ओर से प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। वहीं, विनोद बिहारी महतो चौक से राजकीय पॉलिटेक्निक के बीच रहने वाले लोगों को बिनोद बिहारी चौक की ओर से प्रवेश दिया जाएगा।

यह विशेष यातायात व्यवस्था 27 फरवरी को सुबह 05:00 बजे से रात 08:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। धनबाद प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है, ताकि मतगणना कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

 

spot_img
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular