25.1 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

पलाश हर्बल गुलाल निर्माण हेतु प्रशिक्षण का आयोजन…

गोविंदपुर: धनबाद में OSF रतनपुर आजीविका महिला संकुल संगठन के तत्वावधान में तीन दिवसीय पलाश हर्बल गुलाल निर्माण प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में समूह की 10 दीदियों को प्राकृतिक एवं सुरक्षित गुलाल तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कुल 300 किलोग्राम हर्बल गुलाल का निर्माण किया गया।

आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य दीदियों को मौसमी बाजार से जोड़ते हुए उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

तैयार किया जा रहा गुलाल पूर्णतः प्राकृतिक सामग्री से निर्मित है, जिसमें शामिल हैं—

  • अरारोट पाउडर
  • पलाश फूल
  • चुकंदर (बीट)
  • गेंदा फूल
  • पालक
  • हल्दी

यह उत्पाद 100% हर्बल, त्वचा के लिए सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल है, जो शुद्धता और प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है।

विपणन की भी होगी सुनिश्चित व्यवस्था

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (पलाश – JSLPS) द्वारा उत्पादों की बाजार व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे दीदियों को बेहतर विपणन अवसर मिल सके और उनके आजीविका संवर्धन को मजबूती प्राप्त हो।

OSF अध्यक्ष रीना गोराई द्वारा प्रशिक्षण की निगरानी करते हुए गुणवत्तापूर्ण पलाश गुलाल निर्माण सुनिश्चित किया गया।
गुलाल निर्माण का प्रशिक्षण डॉली सिंह द्वारा दिया जा रहा है।

दीदियों के हौसले को मजबूती देने में प्रखंड के बीपीएम डॉ. रमेश कुमार मंडल एवं आजीविका के बीपीओ नवीन कुमार का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन एवं समूह की मेहनत से यह पहल सफलतापूर्वक साकार हो पाई है।

spot_img
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular