42.5 C
Jharkhand
Tuesday, April 21, 2026

गंगा गौशाला के 106वें वार्षिक अधिवेशन की तैयारी पूरी…

बाघमारा: बाघमारा के कतरास स्थित श्री श्री गंगा गौशाला के 106वें वार्षिक अधिवेशन की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस आयोजन को लेकर गौशाला समिति की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें गौशाला अध्यक्ष अनीश डोकानिया सहित कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे। इस मौके पर स्थानीय मुखिया मो. अल्ताफ और निरंजन गोप भी उपस्थित थे।

प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि अधिवेशन का शुभारंभ 30 अक्टूबर को श्री श्री 1008 गुरुदेव पूज्यपाद शिंद दंडी स्वामी सुरेश्वराश्रम जी महाराज के आगमन के साथ गौ पूजन और गुरु पूजन से किया जाएगा। यह आयोजन 9 नवम्बर तक चलेगा।

अधिवेशन के दौरान गौगृह उद्घाटन, मूर्तिघर पूजन सहित कई आध्यात्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। गौभक्तों के लिए इस आयोजन में दो प्रमुख आकर्षण रहेंगे—
पहला, सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ,
और दूसरा, अंतरराष्ट्रीय कवियों द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन

कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के भी शामिल होने की संभावना जताई गई है।

इसी दौरान गौशाला मेला का भी आयोजन किया जाएगा।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गौशाला समिति के सदस्यों ने सभी गौभक्तों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक अधिवेशन को सफल बनाने में सहयोग करें।

 

spot_img
Video thumbnail
नारी शक्ति वंदन अधिनियम रोक कांग्रेस एवं तमाम विपक्ष ने महिला विरोधी चरित्र उजागर कर दिया:रघुवर दास
07:38
Video thumbnail
जमुआ में मा'सूम मिला कुएं के अंदर,लापता होने की सूचना पुलिस को दी गयी थी पर नही लिया था संज्ञान...
05:34
Video thumbnail
महिलाओं को व्यक्तिगत निखारने,उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने के लिए VG पैजेंट्स का हुआ शुभारंभ
03:01
Video thumbnail
कोलकुसमा में न्यूबर्ग प्लस लेबोरेट्री एवं केयर IVF का मेयर संजीव सिंह विधायक रागिनीं ने किया उद्घाटन
04:54
Video thumbnail
महिला विरोधी पार्टी होने का कांग्रेस पर लगा दाग मिटाने के लिए जिला अध्यक्ष ने दी सफाई....
03:47
Video thumbnail
7 साल में आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते 10 हजार आदिवासी बेटियों के साथ अत्याचार:रघुनाथ दास
00:52
Video thumbnail
7 साल में सिर्फ घोटाला,हेमंत ने झारखंड को JMM का ATM बना कर रख दिया:रघुनाथ दास का बड़ा हमला
00:51
Video thumbnail
प्रिंस-ढुलु सम्बंध की जांच को DGP को लिखे पत्र की सरकार केंद्रीय एजेंसी से करा लें जांच:संजीव सिंह
01:41
Video thumbnail
केंदुआडीह भुधंसान:धनबाद MP ढुलु महतो का बयान,बेलगड़िया में घर छोटे-छोटे हैं इसलिए लोग जाना नही चाहते!
00:50
Video thumbnail
गरीबों के डॉ मानस कु साहा को गोविंदपुर नागरिक समिति ने दी सच्ची श्रद्धांजलि,प्रतिमा का हुआ अनावरण..
00:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!