31.7 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

बिहार पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस: 5 नए ग्रामीण एसपी पद सृजित, अपराध पर सख्ती…

पटना: पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। एडीजी मुख्यालय सुनील कुमार ने जानकारी दी कि बिहार में 5 नए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के पद सृजित किए गए हैं। ये पद पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, मधुबनी, वैशाली और सिवान जिले के लिए बनाए गए हैं। इन ग्रामीण एसपी के अधीन पुलिस निरीक्षक, पुलिस अवर निरीक्षक, सिपाही और हवलदार काम करेंगे। पांचों जिलों के मूल एसपी के साथ कार्य का बंटवारा होगा और ये अधिकारी स्वतंत्र रूप से भी काम करेंगे। एडीजी मुख्यालय ने इसे अच्छी पहल बताया।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर सुधांशु रंजन ने पुलिस की चार महीने की उपलब्धियां बताईं। इस दौरान दो अपराधियों को फांसी की सजा और 400 से अधिक अपराधियों को उम्रकैद की सजा दिलाई गई है। हत्या के एक मामले में बेगूसराय जिले के अपराधी ने एक व्यक्ति के माता-पिता और बहन को गोली मार कर हत्या कर दी थी, जिसे फांसी की सजा दी गई है। दूसरा मामला मेहंदिया थाना का है जहां अभियुक्त ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को कई टुकड़ों में काट दिया था। उसे भी फांसी की सजा मिली है।

बिहार पुलिस के साइबर सेल के आईजी रंजीत कुमार मिश्रा ने लोगों से साइबर क्राइम से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि चार महीने में साइबर सेल को आने वाली कॉल रोजाना 5500 से बढ़कर 8100 से ऊपर हो गई हैं, जिसमें रोजाना करीब 430 शिकायतें दर्ज हो रही हैं। साइबर प्रहार 3.0 के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साइबर अपराधी जिन फेक अकाउंट का उपयोग कर रहे हैं उन पर रोक लगाने का काम किया जा रहा है और अब तक 5000 अकाउंट फ्रीज किए गए हैं। अभी तक साइबर फ्रॉड के माध्यम से 199.09 करोड़ रुपये की शिकायत दर्ज हुई है, जिसमें से 7.6 करोड़ रुपये रिकवर कर लिए गए हैं। आर्थिक रिकवरी के मामले में बिहार देश में चौथे स्थान पर है।

एडीजी पुलिस मुख्यालय सुनील कुमार ने कहा कि थानों में खुले हेल्प डेस्क को सक्रिय रूप से काम करने के लिए स्थानीय थानों को निर्देशित किया गया है ताकि लोगों की शिकायतें दूर हो सकें।

बिहार में माननीयों की सुरक्षा कम करने के मामले पर एडीजी पुलिस मुख्यालय ने कहा कि माननीय की सुरक्षा कम करने का फैसला उनका है। इसे सार्वजनिक रूप से नहीं किया जा सकता है। जो उनके निर्देश होंगे उसके अनुसार काम हो रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडीजी पुलिस मुख्यालय सुनील कुमार, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर सुधांशु रंजन और साइबर सेल आईजी रंजीत कुमार मिश्रा मौजूद थे।

spot_img
Video thumbnail
.
03:29
Video thumbnail
.
03:58
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular