41.9 C
Jharkhand
Monday, April 20, 2026

पूर्वी टुंडी में सोशल ऑडिट टीम की कार्यशैली पर उठे सवाल, जनप्रतिनिधियों ने जताई नाराज़गी…

IMG 20250919 WA0030

धनबाद:धनबाद जिला के पूर्वी टुंडी प्रखंड में 13 सितम्बर से 19 सितम्बर तक मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) योजना की सोशल ऑडिट प्रक्रिया चलाई गई। कार्यक्रम में ग्राम सभाओं से लेकर जन सुनवाई तक के आयोजन किए जाने थे। लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस पूरी प्रक्रिया को “खाना पूर्ति” बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

जनप्रतिनिधियों का कहना है कि न तो ग्राम सभा की कोई सूचना दी गई और न ही जन सुनवाई की जानकारी उन्हें मिली। इससे ग्रामीण जनता भी इस प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकी। कई पंचायतों में मनरेगा कार्यस्थलों पर बोर्ड तक नहीं लगे हैं, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

लटानी पंचायत में JSLPS का बैनर, सोशल ऑडिट का नामो-निशान नहीं

सोशल ऑडिट के दौरान लटानी पंचायत में एक और बड़ा मामला सामने आया, जहां ऑडिट कार्यक्रम में मनरेगा के सोशल ऑडिट का बैनर लगाने के बजाय JSLPS (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) का बैनर लगा दिया गया। इससे स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में और भी अधिक असंतोष फैल गया।

बागवानी में पेड़ नहीं, फिर भी हुआ भुगतान!

कुछ पंचायतों में चल रहे आम बागवानी योजनाओं को लेकर भी सवाल उठे हैं। आरोप है कि जिन जगहों पर पेड़ लगाए ही नहीं गए, वहां भी भुगतान कर दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने इसे स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार और अनियमितता का मामला बताया है।

जनप्रतिनिधियों ने सरकार से की जांच की मांग

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस पूरे प्रकरण को लेकर झारखंड सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि 100 दिन के रोजगार की गारंटी देने वाली यह योजना पूर्वी टुंडी में पूरी तरह विफल हो गई है। जनता को न तो काम मिल रहा है और न ही पारदर्शी तरीके से योजनाएं लागू हो रही हैं।

सूत्रों की मानें तो सोशल ऑडिट की टीम “मैनेज करके” काम कर रही है, जिससे जमीनी सच्चाई सामने नहीं आ पा रही है।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या झारखंड सरकार और मनरेगा विभाग पूर्वी टुंडी के जनप्रतिनिधियों की इस आवाज को सुनेगा? और अगर सुनेगा तो क्या ठोस कार्रवाई होगी?

 

spot_img
Video thumbnail
केंदुआडीह भुधंसान:धनबाद MP ढुलु महतो का बयान,बेलगड़िया में घर छोटे-छोटे हैं इसलिए लोग जाना नही चाहते!
00:50
Video thumbnail
गरीबों के डॉ मानस कु साहा को गोविंदपुर नागरिक समिति ने दी सच्ची श्रद्धांजलि,प्रतिमा का हुआ अनावरण..
00:53
Video thumbnail
रॉन्ग साइड ड्राइविंग और प्रशासनिक उदासीनता गोविंदपुर में महाजाम की असली वजह:नागरिक समिति
00:59
Video thumbnail
नागरिक समिति गोविंदपुर की स्वर्ण जयंती के मौके पर गरीबों के डॉक्टर मानस कु साहा की प्रतिमा अनवारण...
06:18
Video thumbnail
जमीन JMM सरकार उपलब्ध करावे एयरपोर्ट हम बनाएंगे,धनबाद में विधि व्यवस्था की स्थिति दयनीय: ढुल्लू महतो
01:06
Video thumbnail
शुभम यादव द्वारा डीजीपी को लिखे वायरल चिट्ठी को लेकर क्या कहा सांसद ढुलु महतो ने सुनिए...
00:50
Video thumbnail
झारखंड के एकमात्र परशुराम मंदिर में धूमधाम से अक्षय तृतीया के मौके पर मनाई गई उनकी जयंती...
01:40
Video thumbnail
झारग्राम में झालमुढ़ी खरीदने दुकानदार के पास पहुंचे पीएम मोदी, तो क्या हुआ देखिए....
00:42
Video thumbnail
मोहरीबांध के लोग धधकती आग के ऊपर, घरों से निकल रहा गैस, हर पल मौत के साए में जीने को विवश
02:08
Video thumbnail
धधकती धरती पर जिंदगी: झरिया के मोहरीबांध में गैस रिसाव और भू-धंसान के बीच 180 परिवार मौ'त के साए में
01:30

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!