24.8 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

“॰छात्रों की आवाज बने रागिनी-संजीव”: राज्यपाल से मुलाकात के बाद बीबीएमकेयू क्लस्टर सिस्टम हटाने की बढ़ी उम्मीद…

IMG 20260521 WA0063

रांची: रांची स्थित राज्यपाल भवन में झरिया विधायक रागिनी सिंह एवं धनबाद मेयर संजीव सिंह ने महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात कर धनबाद एवं झरिया क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बीबीएमकेयू अंतर्गत प्रस्तावित क्लस्टर सिस्टम तथा डिगवाडीह स्थित नवस्थापित डिग्री कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी को प्रमुखता से उठाया गया।

मुलाकात के दौरान विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) में प्रस्तावित क्लस्टर सिस्टम लागू होने से छात्र-छात्राओं को कई व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कोयलांचल क्षेत्र की भौगोलिक एवं सामाजिक परिस्थितियां अन्य क्षेत्रों से अलग हैं, जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी श्रमिक, मध्यमवर्गीय एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। ऐसे में अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ाई के लिए भेजे जाने पर विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा तथा समय की भी भारी बर्बादी होगी।

वहीं मेयर संजीव सिंह ने भी क्लस्टर सिस्टम को छात्र हित के खिलाफ बताते हुए राज्यपाल को इससे होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यदि यह व्यवस्था लागू होती है तो हजारों छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे परिवहन, सुरक्षा और पढ़ाई से जुड़ी परेशानियां बढ़ेंगी। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं की सुरक्षा, अतिरिक्त यात्रा खर्च और नियमित पढ़ाई पर पड़ने वाले प्रभाव को गंभीर विषय बताया। मेयर ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जो छात्रों के लिए सरल, सुलभ और सुविधाजनक हो।

ज्ञापन में यह भी बताया गया कि दूरस्थ कॉलेजों तक जाने में छात्राओं को सुरक्षा संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रतिदिन अतिरिक्त आवागमन से अभिभावकों पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित होगी। विधायक एवं मेयर दोनों ने राज्यपाल से छात्र हित को सर्वोपरि रखते हुए क्लस्टर सिस्टम पर पुनर्विचार करने की मांग की।

इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्यपाल संतोष गंगवार ने बीबीएमकेयू अंतर्गत प्रस्तावित क्लस्टर सिस्टम को निरस्त करने की दिशा में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में धनबाद जिला प्रशासन, संबंधित विभागों एवं विश्वविद्यालय प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे ताकि छात्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित हो सके। राज्यपाल ने स्पष्ट कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा कोई भी निर्णय उनकी वास्तविक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही लिया जाएगा।

इसके अलावा विधायक रागिनी सिंह ने झरिया विधानसभा क्षेत्र के डिगवाडीह स्थित नए डिग्री कॉलेज की बदहाल स्थिति का मुद्दा भी मजबूती से उठाया। ज्ञापन में कॉलेज में शिक्षकों की भारी कमी, पुस्तकालय व्यवस्था के अभाव, विज्ञान प्रयोगशाला की अनुपलब्धता, शुद्ध पेयजल संकट, साफ-सफाई की खराब स्थिति तथा सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरी जैसे कई गंभीर मुद्दों का उल्लेख किया गया।

विधायक ने बताया कि कॉलेज परिसर चारों ओर से खुला होने के कारण असामाजिक तत्वों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे छात्राओं को असुरक्षा महसूस होती है। उन्होंने कॉलेज में सुरक्षा गार्ड, सीसीटीवी कैमरे, मुख्य प्रवेश द्वार पर निगरानी व्यवस्था तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही वाई-फाई सुविधा, डिजिटल संसाधन, फोटोकॉपी मशीन एवं बैठने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने विधायक रागिनी सिंह एवं मेयर संजीव सिंह द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं क्षेत्र का दौरा कर डिगवाडीह डिग्री कॉलेज की स्थिति का निरीक्षण करेंगे और छात्रों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने हेतु सकारात्मक पहल करेंगे।

इस मुलाकात को धनबाद एवं झरिया क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के हित में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को राज्यपाल के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने के बाद अब विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में सुधार की नई उम्मीद जगी है

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular