31.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

बांसजोड़ा गोलीकांड में 9 गिरफ्तार, देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद…

धनबाद:धनबाद जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र स्थित बांसजोड़ा बस्ती में बीते बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पत्थरबाजी और गोलीबारी हुई। घटना में दो लोगों को गोली लगी जबकि कई अन्य घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं घटनास्थल से एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा गोली और छह क्षतिग्रस्त चारपहिया वाहन जब्त किया हैं।

इस संबंध में गुरुवार को ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस को बुधवार दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली थी कि बांसजोड़ा बस्ती में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प और फायरिंग हो रही है। सूचना मिलते ही लोयाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान घटनास्थल पर भारी भीड़ जुटी हुई थी और छह चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हालत में मिले, जिनके शीशे टूटे हुए थे।

स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। देखते ही देखते मामला मारपीट, पत्थरबाजी और गोलीबारी तक पहुंच गया। इस घटना में किशुन रवानी और विष्णु प्रमाणिक को गोली लगी है, जबकि कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने एक लाल रंग की कार से ड्राइविंग सीट के नीचे छिपाकर रखा गया एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया। मामले में दोनों पक्षों के आवेदन और पुलिस अधिकारी के बयान के आधार पर लोयाबाद थाना में कुल तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में रजनी कुमारी, राजेश कुमार महतो, धर्मेंद्र महतो, मेराज अंसारी, अमीत महतो समेत अन्य शामिल हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular