25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

रेलवे का रिकॉर्ड इंतजाम…

न्यू दिल्ली : दीपावली और छठ जैसे बड़े पर्वों से पहले राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। रेलवे की वेबसाइट और ऐप पर कई ट्रेनों में “रिग्रेट” का संदेश दिख रहा है, यानी टिकट बुकिंग बंद। ऐसे में यात्रियों के मन में बड़ा सवाल है कि “इतनी ट्रेनें चलने के बाद भी टिकट क्यों नहीं मिल रही?” Northern Railway के महाप्रबंधक अशोक वर्मा ने मीडिया को बताया कि इस बार त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिये 23 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिनके कुल 4700 ट्रिप होंगे। वहीं, नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़कर रोजाना करीब 7700 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध कराई गई हैं।

जनरल कोच की संख्या बढ़ाई गई है ताकि बिना आरक्षण वाले यात्री भी आसानी से सफर कर सकें। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि जनरल कोच की सीटें ऑनलाइन दिखाई नहीं देतीं, इसलिये कई यात्रियों को लगता है कि सारी सीटें खत्म हो गई हैं जबकि वास्तविकता में पर्याप्त जगह उपलब्ध है।

वेटिंग टिकट घटाई गई, कन्फर्मेशन का मौका बढ़ा
इस बार वेटिंग टिकट की सीमा घटाकर 25% कर दी गई है। मकसद है अधिक से अधिक यात्रियों की टिकट कन्फर्म हो सके। सिर्फ जनरल कोच से ही रोजाना 50,000 अतिरिक्त सीटें खोली गई हैं। महाप्रबंधक अशोक वर्मा ने कहा, हमारी कोशिश है कि हर यात्री सुरक्षित और सुगमता से अपने घर पहुंचे। लोगों से अनुरोध है कि यात्रा की योजना पहले से बनाएं, समय से स्टेशन पहुंचें और जनरल कोच का भी विकल्प अपनायें। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों को प्रतिबंधित सामान लेकर ट्रेन में सफर नहीं करना चाहिये, ताकि भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular