29.7 C
Jharkhand
Thursday, April 30, 2026

रांची – अल्बर्ट एक्का को नमन, झामुमो नेताओं ने दी श्रद्धांजलि…

IMG 20251227 WA0126

रांची:झारखंड की माटी के लाल और परमवीर चक्र से सम्मानित वीर सपूत अल्बर्ट एक्का को नमन। आज रांची स्थित अल्बर्ट एक्का चौक पर उनकी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी वीरता और बलिदान को याद किया।

इस मौके पर झामुमो की महासचिव सुप्रिया भट्टाचार्य ने कहा कि अल्बर्ट एक्का झारखंड की धरती के ऐसे वीर सपूत थे, जिन्होंने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति युद्ध में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी शहादत पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि झारखंड वीरों की धरती रही है और यहां से निकले जवानों ने हर युद्ध में अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय दिया है।
उन्होंने आगे कहा कि कुली, भोनाडी और रामगढ़ जैसे इलाके इस वीर भूमि का हिस्सा हैं, जिन्हें युद्ध की तीर्थस्थली के रूप में जाना जाता है। झारखंड कभी भी देश की रक्षा में पीछे नहीं रहा है। कैप्टन अब्दुल हमीद और परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का जैसे वीर सपूत देश के लिए स्तंभ हैं, जिनके बलिदान से आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा लेती रहेंगी।

कार्यक्रम के दौरान झामुमो नेताओं ने अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और युवाओं से उनके साहस, अनुशासन और देशभक्ति के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

spot_img
Video thumbnail
राजगंज में मौसम ने बदला मिज़ाज, आंधी-पानी से राहत के साथ नुकसान भी
00:50
Video thumbnail
गोविंदपुर में जाम से निजात के लिए ट्रैफिक डीएसपी का एक्शन, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
02:10
Video thumbnail
श्री श्री राधा कृष्ण शिलामयि मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन
02:16
Video thumbnail
गोविंदपुर: जानती फार्मा में नवजात की मौ,त के बाद भारी हंगा,मा, अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी।
05:20
Video thumbnail
लुसाडीह में देर रात चोरी, लाखों के सामान और नगदी पर हाथ साफ
03:12
Video thumbnail
का जी इरफान जी...? सवाल पूछे वाला पत्रकार को पिटवाइए दीजिएगा नहीं मानिएगा...
01:58
Video thumbnail
सवाल पूछने वाले पत्रकारों संग मारपीट, क्या इरफान जी आपके समर्थक गुर्गा हो गए हैं क्या...?
07:14
Video thumbnail
मानबाद में 48 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू, धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र का माहौल हुआ भक्तिमय
02:11
Video thumbnail
धनबाद के बगुला बस्ती में बंद घर में चोरी, नकद समेत लाखों के जेवर ले उड़े चोर
02:33
Video thumbnail
बिजली की चपेट में आने से तीन मवेशी की मौ,त गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर चिरकुंडा पंचेत
02:24

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!