29.5 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

लंदन से रांची पहुंचे वासेपुर के IFS अधिकारी शाहिद आलम, CM हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

रांची: इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) के 2010 बैच के सीनियर अधिकारी मोहम्मद शाहिद आलम ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। राजधानी रांची में हुई इस बैठक में झारखंड के विकास, निवेश, वैश्विक सहयोग और युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय अवसरों सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद थे।

वैश्विक साझेदारी और युवाओं के लिए अवसरों पर चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के विकास लक्ष्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के लिए वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में ‘माइग्रेशन एंड मोबिलिटी पार्टनरशिप’ के जरिए राज्य के युवाओं और कुशल कार्यबल को विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, वैश्विक स्तर पर वन्यजीव और पर्यटन को बढ़ावा देने, और युवाओं को अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक व कौशल संबंधी जरूरतों के लिए तैयार करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

लंदन में भारतीय उच्चायोग में सेवाएं

मोहम्मद शाहिद आलम अभी लंदन में भारतीय उच्चायोग में कार्यरत हैं। वे इंडियन फॉरेन सर्विस के मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत झारखंड के दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, विदेश सेवा में अपने अनुभव साझा किए और झारखंड के विकास में वैश्विक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।

वासेपुर से वैश्विक मंच तक का सफर

मोहम्मद शाहिद आलम धनबाद के वासेपुर-रहमतगंज के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा धनबाद के भूली स्थित इंडियन स्कूल ऑफ लर्निंग (ISL) से प्राप्त की। 2010 में इंडियन फॉरेन सर्विस के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने नई दिल्ली में ट्रेनिंग ली। इसके बाद, उन्होंने मिस्र में भारतीय दूतावास, अबू धाबी में भारतीय दूतावास, जेद्दा में भारत के महावाणिज्य दूतावास और नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

यह भी पढ़ें: Gold And Silver Prices Drop: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, कीमतों में आई फिर गिरावट

भारत और झारखंड की छवि को मजबूत करने पर जोर

मोहम्मद शाहिद आलम ने कहा कि उनकी प्राथमिकता वैश्विक मंच पर भारत की सकारात्मक छवि को मजबूत करना है। उन्होंने झारखंड के विकास के लिए वैश्विक सहयोग, निवेश और नए अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में काम करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular