24.1 C
Jharkhand
Thursday, April 30, 2026

स्कूली बच्चों की पेंटिंग प्रदर्शनी प्रभातम मॉल में प्रदर्शित..डीसी ने कई पेंटिंग खरीदीं

धनबाद:झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार धनबाद जिले के विभिन्न प्रखंडों के स्कूली बच्चों द्वारा बनाई गई श्रेष्ठ पेंटिंग्स की प्रदर्शनी धैया स्थित प्रभातम मॉल में लगाई गई है। ये पेंटिंग्स राज्य स्थापना दिवस को समर्पित विशेष गतिविधि के तहत तैयार की गई थीं।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने आज प्रभातम मॉल पहुंचकर प्रदर्शनी का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने अलग–अलग विषयों पर बनाई गई कई पेंटिंग्स की सराहना करते हुए कुछ पेंटिंग्स की खरीदारी भी की। खरीदी गई पेंटिंग्स की राशि सीधे संबंधित बच्चों को प्रदान की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि “धनबाद जिले के बच्चे अत्यंत प्रतिभाशाली हैं। शिक्षा के साथ-साथ कला, संस्कृति और खेल-कूद के क्षेत्र में भी वे लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से इन पेंटिंग्स की प्रदर्शनी आयोजित की गई है।”

प्रभातम मॉल पहुंचे लोगों ने भी बच्चों की कला प्रतिभा की प्रशंसा की और कई पेंटिंग्स की खरीदारी की।

इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

spot_img
Video thumbnail
शराब के नशे में ड्राइविंग करते पकड़े गए नेताजी की गाड़ी हुई सीज,अब कोर्ट में भरना होगा जुर्माना...
02:34
Video thumbnail
कहां से आये बदरा....
01:05
Video thumbnail
रक्सौल जंक्शन जल्द दिखेगा बाबा पशुपतिनाथ मंदिर के भव्य स्वरूप में पर अभी सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता..
02:04
Video thumbnail
राजगंज में मौसम ने बदला मिज़ाज, आंधी-पानी से राहत के साथ नुकसान भी
00:50
Video thumbnail
गोविंदपुर में जाम से निजात के लिए ट्रैफिक डीएसपी का एक्शन, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
02:10
Video thumbnail
श्री श्री राधा कृष्ण शिलामयि मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन
02:16
Video thumbnail
गोविंदपुर: जानती फार्मा में नवजात की मौ,त के बाद भारी हंगा,मा, अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी।
05:20
Video thumbnail
लुसाडीह में देर रात चोरी, लाखों के सामान और नगदी पर हाथ साफ
03:12
Video thumbnail
का जी इरफान जी...? सवाल पूछे वाला पत्रकार को पिटवाइए दीजिएगा नहीं मानिएगा...
01:58
Video thumbnail
सवाल पूछने वाले पत्रकारों संग मारपीट, क्या इरफान जी आपके समर्थक गुर्गा हो गए हैं क्या...?
07:14

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!