33.7 C
Jharkhand
Saturday, July 18, 2026

मतगणना को लेकर विशेष ब्रीफिंग सत्र आयोजित…

धनबाद: नगर निकाय चुनाव के मतगणना को लेकर आज न्यू टाउन हॉल में मतगणना से संबंधित एक विशेष प्रशिक्षण सह ब्रीफिंग सत्र का आयोजन किया गया।

सभी निर्वाची पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं उससे संबद्ध सहयोगी कर्मियों के लिए आयोजित इस प्रशिक्षण सत्र को ब्रीफ करते हुए अपर समाहर्ता सह महापौर पद के निर्वाची पदाधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि मतगणना टेबल पर काउंटिंग सुपरवाइजर एवं निर्वाची पदाधिकारियों के निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार एकरूपता के साथ मतगणना करें। मतपेटिका खोलने के पूर्व लेबल (एड्रेस टैग) तथा सील को भलीभांति देख लें और प्रत्याशी के एजेंट को संतुष्ट करें। मतपत्र के वैध और अवैध करने में पूरी सावधानी बरतें।

इसके पूर्व मुख्य प्रशिक्षक दिलीप कुमार कर्ण ने हेल्प डेस्क, बज्रगृह, रिसीलिंग और निर्वाची पदाधिकारी के टेबल पर प्रतिनियुक्त कर्मियों के कार्य एवं दायित्व के बारे में पावर प्वाइंट के साथ विस्तार से समझाया।

उन्होंने मतपत्र की गिनती समाप्त होने के बाद प्रपत्र 19, 20, 21, 22 आदि भरने की प्रक्रिया को बारिकी से समझाया। वहीं 2 प्रत्याशी के मत बराबर होने पर लॉटरी प्रक्रिया को भी समझाया।

प्रशिक्षण सह ब्रीफिंग सत्र में एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण सह जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, मुरारी नायक, विकास त्रिवेदी समेत सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं मुख्य प्रशिक्षक संजय कुमार, राज कुमार वर्मा, कुमार वंदन उपस्थित थे।

spot_img
Video thumbnail
सघन ट्रैफिक जांच अभियान,चेकिंग और चालान काटने के डर से लहरिया कट मार कर कई बाइक सवार हुए रफूचक्कर..
03:14
Video thumbnail
श्री राम जानकी मंदिर खिलकनाली सुबह की आरती Live...
01:25
Video thumbnail
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद से हरी झंडी डिकाई…!
01:06
Video thumbnail
सीनियर छात्र सिगरेट और शराब मंगवाते थें नही लाने पर पिटाई और रैगिंग,नवोदय विद्यालय हॉस्टल का काला सच
07:46
Video thumbnail
दलित छात्र को बंधक बना बेल्ट से रात भर पिटाई कर जख्मों पर रगड़ा नमक,BSP नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
04:18
Video thumbnail
वासेपुर आरामोड़ फ्लाईओवर को मरम्मत की आ पड़ी आवश्यकता,वरना अनहोनी की आशंका...
04:31
Video thumbnail
सोनम वांगचुक की अनसन के समर्थन में धनबाद में लोगों ने शुरू किया भूख हड़ताल,पर अफ़सोस अन्ना आंदोलन....
04:13
Video thumbnail
धनबाद से मायानगरी तक संघर्ष ने बनाया स्टार,कोयलांचल का लाल,बॉलीवुड का नया सितारा – जावेद पठान
29:42
Video thumbnail
सोनम वांगचुक के समर्थन में जयराम महतो पहुंचे जंतर मंतर, कहा PM देश के होते हैं पार्टी विशेष के नही..
01:22
Video thumbnail
पटना में कुख्यात शूटर का इनकाउंटर,घायल अवस्था में लाया गया अस्पताल
02:24

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular