25.6 C
Jharkhand
Thursday, April 30, 2026

बिहार में शिक्षा पर विशेष ध्यान, बजट और योजनाओं में बड़ा सुधार…

पटना: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आज प्रेस वार्ता में बताया कि 2005 में जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्होंने कहा कि सुशासन का एक महत्वपूर्ण अंग शिक्षा रहा है।
वर्ष 2005 में राज्य का शिक्षा बजट लगभग 4,000 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 70,000 करोड़ रुपये हो गया है। शिक्षा में अब विशेष रूप से गुणवत्ता पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि युवाओं का भविष्य उज्ज्वल हो सके।

सात निश्चय-3 योजना के तहत उन्नत शिक्षा पर जोर दिया गया है, और उच्च शिक्षा को अलग विभाग का दर्जा दे दिया गया है।
2005 में राज्य में 1.5 लाख शिक्षक थे, जो अब और बढ़ गए हैं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में 15 विश्वविद्यालय कार्यरत हैं।
आने वाले समय में 15 से 20 जनवरी के बीच BPSC TRE-4 के लिए रोस्टर बिहार लोक सेवा आयोग को भेजा जाएगा।
बालिकाओं की शिक्षा को मजबूत करने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 300 से अधिक छात्राओं को AMU मॉडल पर मुफ्त कोचिंग की सुविधा दी जा रही है।

इसके अलावा, विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों में शिक्षकों और संबंधित कर्मियों के लिए एक सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि ये कदम शिक्षा के विस्तार और गुणवत्ता सुधार को और मजबूत करेंगे।

 

spot_img
Video thumbnail
रक्सौल जंक्शन जल्द दिखेगा बाबा पशुपतिनाथ मंदिर के भव्य स्वरूप में पर अभी सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता..
02:04
Video thumbnail
राजगंज में मौसम ने बदला मिज़ाज, आंधी-पानी से राहत के साथ नुकसान भी
00:50
Video thumbnail
गोविंदपुर में जाम से निजात के लिए ट्रैफिक डीएसपी का एक्शन, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
02:10
Video thumbnail
श्री श्री राधा कृष्ण शिलामयि मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन
02:16
Video thumbnail
गोविंदपुर: जानती फार्मा में नवजात की मौ,त के बाद भारी हंगा,मा, अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी।
05:20
Video thumbnail
लुसाडीह में देर रात चोरी, लाखों के सामान और नगदी पर हाथ साफ
03:12
Video thumbnail
का जी इरफान जी...? सवाल पूछे वाला पत्रकार को पिटवाइए दीजिएगा नहीं मानिएगा...
01:58
Video thumbnail
सवाल पूछने वाले पत्रकारों संग मारपीट, क्या इरफान जी आपके समर्थक गुर्गा हो गए हैं क्या...?
07:14
Video thumbnail
मानबाद में 48 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू, धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र का माहौल हुआ भक्तिमय
02:11
Video thumbnail
धनबाद के बगुला बस्ती में बंद घर में चोरी, नकद समेत लाखों के जेवर ले उड़े चोर
02:33

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!