25.2 C
Jharkhand
Thursday, August 6, 2026

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 की तैयारी शुरू, कोलकाता में भूपेंद्र यादव और बिप्लब देब का भव्य स्वागत…

कोलकाता :पश्चिम बंगाल में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार शाम कोलकाता एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान लोकसभा सांसद श्री बिप्लब कुमार देब का भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया।

राजनीतिक जिम्मेदारियां

 भूपेंद्र यादव को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल का चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।वहीं बिप्लब कुमार देब को चुनाव सह-पर्यवेक्षक की भूमिका सौंपी गई है।

कोलकाता में जोरदार स्वागत

भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर,बैंड-बाजे और पारंपरिक तरीकों से दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।

हालांकि दोनों वरिष्ठ नेताओं ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और सिर्फ दूर से हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए वाहन में सवार होकर रवाना हो गए।

रणनीति निर्माण की ओर इशारा

सूत्रों के अनुसार यह दौरा सिर्फ स्वागत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संकेत है कि भाजपा अब मिशन बंगाल 2026 को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है।दोनों नेता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठकों के जरिए आगामी चुनाव की रणनीति तैयार करने में जुटेंगे।

भूपेंद्र यादव और बिप्लब देब की भूमिकाएं अहम

  • भूपेंद्र यादव भाजपा के मास्टर स्ट्रैटजिस्ट माने जाते हैं, जिन्होंने कई राज्यों में चुनावी रणनीति को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।
  • बिप्लब देब को बंगाल के पड़ोसी राज्य त्रिपुरा में पार्टी को सत्ता में लाने का श्रेय है। उनका अनुभव विशेष रूप से बंगाल में बॉर्डर बेल्ट और बांग्लाभाषी इलाकों में असर डाल सकता है।

spot_img
Video thumbnail
गड्ढों में तब्दील सड़क, जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ी मुश्किलें हाल ए बलियापुर भुईफोड़ मार्ग...
03:22
Video thumbnail
IPS प्रभात कुमार के नेतृत्व में धनबाद पुलिस कर रही है बेहतर काम,IG ने की सराहना...
02:50
Video thumbnail
JPSC-JSSC मामले में इरफान अंसारी बोले- झारखंड को गुजरात-बिहार से न जोड़ें...
00:59
Video thumbnail
"ॐ गड्ढा विस्ताराय नमः!" जर्जर सड़क पर जीप सदस्य पति आशीष महतो का अनोखा विरोध..#Dhanbad #Jharkhand
02:42
Video thumbnail
भूधंसान के बाद अब तक नही मिली विस्थापितों को सहयोग,बारिश में खुले में गुजारी रात देखिए ग्राउंड जीरो.
06:36
Video thumbnail
SSLNT के निकट AK 47 की तस्वीर के साथ पोस्टर में लगाया,ABVP ने पोस्टर फाड़ा,धनबाद थाने में की शिकायत
03:15
Video thumbnail
मानसून सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक के बाद JPSC-JSSC मेधा घोटाला पर CM हेमंत ने तोड़ी चुप्पी...
03:35
Video thumbnail
सर्वदलीय बैठक में छात्र आंदोलन,नियुक्ति घोटाले और सूखे पर विशेष चर्चा की मांग उठी:जयराम महतो
00:46
Video thumbnail
तेज बारिश से कुमारदुभी में टूटा निर्माणाधीन पुलिया का डायवर्सन,हजारों लोग प्रभावित....
02:59
Video thumbnail
कैमूर:मां मुंडेश्वरी धाम में शुरू हुई हैलीकॉप्टर सेवा...
04:04

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular