24.8 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

रांची–वाराणसी वन्दे भारत एक्सप्रेस का हजारीबाग रोड स्टेशन पर ठहराव प्रारम्भ..

धनबाद: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज दिनांक 02.03.2026 को नागेन्द्र महतो (माननीय विधायक) एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा रांची–वाराणसी वन्दे भारत एक्सप्रेस के हजारीबाग रोड स्टेशन पर ठहराव का शुभारम्भ हरी झंडी दिखाकर किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य अतिथियों के साथ-साथ मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। इस नई व्यवस्था से हजारीबाग एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को रांची और वाराणसी के बीच यात्रा करने में विशेष सुविधा प्राप्त होगी।

ट्रेन के ठहराव का समय निम्नानुसार रहेगा:

गाड़ी संख्या 20887 रांची–वाराणसी वन्दे भारत एक्सप्रेस प्रातः 08:12 बजे हजारीबाग रोड स्टेशन पहुंचेगी तथा 08:14 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 20888 वाराणसी–रांची वन्दे भारत एक्सप्रेस रात्रि 20:17 बजे हजारीबाग रोड स्टेशन पहुंचेगी तथा 20:19 बजे प्रस्थान करेगी।

रेल प्रशासन को विश्वास है कि इस ठहराव से क्षेत्रीय यात्रियों को तीव्र, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा का लाभ मिलेगा।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular