24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

जनता दरबार में 100 से अधिक शिकायतों पर सख्त फैसले कई का निपटारा तत्काल…

 

जामताड़ा:जामताड़ा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में भव्य जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें आमजनों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं और कई मामलों का त्वरित समाधान मौके पर ही कर दिया गयाजनता दरबार में 100 से अधिक फरियादी पहुंचे और अपनी शिकायतें सीधे उपायुक्त के समक्ष रखीं उपायुक्त ने सभी आवेदनों को बारीकी से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही कई समस्याओं का ऑन स्पॉट निस्तारण किया गया शिकायतों में जमीन विवाद मईया सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने भूमि नक्शा सीमांकन अवैध कब्जा अबुआ आवास पीएम आवास क्षतिग्रस्त मकान भू-अर्जन आंगनबाड़ी निर्माण डीवीसी विस्थापित सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना कन्यादान योजना अत्यधिक बिजली बिल पीएम आवास शहरी के तहत अंतिम किस्त भुगतान सड़क संबंधी समस्याएं सहित अनेक मुद्दे शामिल थे.

अधिकांश आवेदन मईया सम्मान योजना से संबंधित थे जिन पर उपायुक्त ने संबंधित कर्मियों को जांच कर रिपोर्ट देने तथा बैंक खाते में आ रही तकनीकी बाधाओं को दूर कर लाभुकों को सम्मान राशि भुगतान के निर्देश दिए नए आवेदनों पर पोर्टल खुलने के बाद आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा गया भूमि विवाद और अवैध कब्जे से जुड़े मामलों पर एसडीओ और संबंधित सीओ को जांचोपरांत रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया वहीं बारिश से मकान गिरने या क्षतिग्रस्त होने के मामलों को आपदा प्रबंधन नियमावली के तहत क्षतिपूर्ति देने का निर्देश दिया गया। जनता दरबार के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित कार्यालयों को अग्रसारित करते हुए 48 घंटे के भीतर कार्रवाई प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया एक वृद्ध महिला की शिकायत पर कि दबंग व्यक्ति उनकी जमीन पर घर बनाने नहीं दे रहा है उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को स्थल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी देने को कहा मीडिया को संबोधित करते हुए उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि जिला प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में हर समस्या को प्राथमिकता के साथ सुना और निस्तारित किया जा रहा है ताकि दूर-दराज से आने वाले गरीब और मजबूर लोगों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular