31.6 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

राजगंज में गैस टैंकर चालक की अचानक मौत, हार्ट अटैक की आशंका…

राजगंज: राजगंज थाना क्षेत्र के महतोटांड स्थित एक होटल के पास शुक्रवार सुबह एक गैस टैंकर चालक की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान नरेश पाल (निवासी—पंचमखेड़ा, उन्नाव, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेश पाल उत्तर प्रदेश में माल खाली करने के बाद गैस टैंकर लेकर हल्दिया (पश्चिम बंगाल) जा रहे थे। यात्रा के दौरान उन्होंने महतोटांड स्थित एक होटल में रात्रि विश्राम किया। शुक्रवार सुबह नित्य क्रिया से लौटने के बाद अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ।

मौके पर मौजूद अन्य चालकों ने तत्काल मदद करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक ठंड के कारण उन्हें हार्ट अटैक आया।

घटना की सूचना मिलने पर राजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को हाईवे एंबुलेंस के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

spot_img
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular