सासाराम: सासाराम से बड़ी खबर सामने आई है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने CO कार्यालय में छापेमारी कर अंचल अधिकारी (CO) और कार्यालय कर्मी सोनू को ₹3 लाख रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, निगरानी विभाग को कार्यालय कर्मी द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत की सत्यापन जांच के बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। आरोप है कि कर्मचारी सोनू रिश्वत की राशि लेकर CO को दे रहा था, तभी निगरानी विभाग की टीम ने दोनों को पकड़ लिया।
शुक्रवार दोपहर हुई इस कार्रवाई के बाद CO कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ पटना ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
निगरानी विभाग का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।





















